Viral Video: सोशल मीडिया पर यूं तो सड़कों पर चल रही कार संबंधित तरह -तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सबको हैरान कर देते हैं। इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे जिसने भी देखा सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। हो सकता है कि आपमें से बहुत से लोगों ने भी ये वायरल वीडियो देखा हो। पर सभी ने देखा होगा इसकी संभावना कम है।
ड्राइवर ने गाड़ी पर खोया अपना संतुलन
इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कार को चालक ऐसे चलाकर ला रहा है कि लोग गाड़ी की स्पीड देखकर बस अपनी जान बचाकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाड़ी की गति इतनी होती है कि ड्राइवर अपना संतुलन खो देता है और गाड़ी एक राउंड लेने के बाद रुक जाती है। इस वीडियो को @DilipDamorDamo1 नामक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक सैकड़ों लोगों ने देखा है तो वहीं इस पर अब तक कई लोगों ने कमेंट भी किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है : "क्या आपने कभी इस प्रकार की स्टंट बाजीदेखी है अगर नहीं देखी तो देख लीजिए...।"
लोगों की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर मजे लिए। एक ने लिखा: "ऐसे गाड़ी कौन ही चलाता है भाई...!!", दूसरे ने लिखा: "इसका मतलब मुझे लगता है आपके चश्मे का नंबर ज्यादा इसलिए आपको दिख नहीं रहा है।" तीसरे ने लिखा: "बड़ी खतरनाक स्टंट बाजी है जान जोखिम में पड़ सकती है।" वहीं पर चौथे ने लिखा: "भाई यह तो पूरा धुआं कर दी है लग रहा है सुपर सोनिक मिसाइल जैसे गई।"
