वायरल न्यूज़

बोल नहीं सकती फिर भी पति से झगड़ने लगी पत्नी, वायरल वीडियो देख पेट पकड़कर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 23, 2025, 11:26 AM IST

Husband Wife Viral Video: वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा है कि अगर पत्नी गूंगी भी है फिर भी लड़ लेगी। दोनों के झगड़े से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है।

Image

पति-पत्नी का ये वीडियो आज आपको खूब हंसाने वाला है। (Photo/Instagram)

Husband Wife Viral Video: सोशल मीडिया में पति-पत्नी के झगड़े से जुड़ा एक मजेदार वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें देखेंगे कि पत्नी बोल नहीं सकती है फिर भी पति से बुरी तरह झगड़ रही है। इसमें बेचारा पति बेड पर चुपचाप बैठा हुआ नजर आता है। वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा है कि अगर पत्नी गूंगी भी है फिर भी लड़ लेगी। दोनों के झगड़े से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है।

बिना बोले ही पति से झगड़ ली पत्नी

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि दोनों में किसी बात पर नाराजगी हो गई। पति गुस्से में घुटने पर हाथ रखकर बेड के कोने पर बैठ गया। इसपर तुरंत उसकी पत्नी को गुस्सा आ गया और सीधे पति के करीब पहुंच गई। वो इशारों-इशारों में पति पर खूब गुस्सा करती हुई नजर आती है। पत्नी बिना कुछ कहे साइन लैंग्वेज में पति को तगड़ी फटकार लगाती है। इधर चुपचाप बैठा पति अपने कान तक नहीं हिलाता।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

पत्नी इतना गुस्सा करती है मानो अभी उसे पीटना शुरू कर देगी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर इतनी हंसी आती है मानो पेट पकड़कर बैठ जाएंगे। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article