शहर

ओडिशा के जगतसिंहपुर में पटाखों के धमाके से दहला घर, एक की मौत और पांच घायल

ओडिशा के जगतसिंहपुर में घर में पटाखों के धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में पांच अन्य लोग घायल हैं।

Image

सांकेतिक फोटो-Istock

जगतसिंहपुर : जिले में गुरुवार को एक घर में पटाखों के धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना तिरतोल पुलिस थाना क्षेत्र के चांदपुर महिला गांव में हुई। मृतक की पहचान मनोरंजन स्वैन के रूप में की गई है।

कौन हुआ घायल

पुलिस ने बताया कि जलने से घायल हुए पांच लोगों में स्वैन का बेटा सौम्य साहिल, पत्नी लक्ष्मी और उनका किराएदार राहुल राज महंत शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से झुलसे दो घायलों को इलाज के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य घायल जगतसिंहपुर के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती हैं।

तिरतोल के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार दास ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि स्वैन ने अपने घर में बड़ी मात्रा में पटाखे जमा कर रखे थे। वह इलाके में शादी-समारोहों के लिए पटाखे और गाना बजाने वाले उपकरण मुहैया कराता था। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article