वायरल न्यूज़

इसे कहते हैं असली जीवनसाथी, कैंसर से जूझ रही पत्नी के लिए पति ने भी मुंडवा लिया सिर, इमोशनल कर देगा Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को दिल छू लिया है। क्योंकि, कैंसर पीड़ित पत्नी के लिए पति ने ऐसा का किया, जिसकी चर्चा हो रही है।

Image

इमोशनल करने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @goelnamarta)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आप सब रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) देखते होंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को इमोशनल कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने कैंसर पीड़ित पत्नी के लिए ऐसा काम किया है, जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे और उसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

    कहते हैं जीवन में अच्छा और सच्चा जीवनसाथी मिलना नसीब की बात है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने जीवनसाथी की खुशी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं, कुछ लोग मुसीबत में जीवनसाथी के लिए कुछ ऐसा कर गुजरते हैं, जिसकी हर तरफ चर्चा होने लगती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने कैंसर पीड़ित पत्नी के लिए कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में जानकर आपका दिल भी पिघल जाएगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को नितिन गोयल ने शेयर किया है। वीडियो में नर्मता नाम की महिला कुर्सी पर आराम से बैठी है। वहीं, पति बड़े आराम से पत्नी के बाल काट रहा है। जबकि, कुछ समय बाद ट्रीमर उठाकर अपने सिर के बाल को काटने लगता है। देखें वीडियो...

    वीडियो ने किया इमोशनल

    इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। नर्मता का अपने पति से कहना है कि तुमने केवल बाल ही नहीं काटे हैं। बल्कि, मेरा दर्द भी अपने साथ उठा लिया है। इस लाइन ने कईयों का दिल जीत लिया और इमोशनल कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article