वायरल न्यूज़

गजब: अब कपड़े की तरह आ गई इंसानों की भी वॉशिंग मशीन, देखते ही देखते शरीर को कर देगी चकाचक

Human Washing Machine: जापान के इंजीनियरों ने इंसानों की धुलाई करने वाली वॉशिंग मशीन बनाई है। इंसानी वॉशिंग मशीन जल्द ही ओसाका कंसाई एक्सपो में प्रदर्शित होगी। वॉशिंग मशीन बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि केवल 15 मिनट के भीतर यह इंसान को पूरी तरह साफ कर देगी।

Image

इंसानी वॉशिंग मशीन (ट्विटर)

Human Washing Machine: विज्ञान ने इतनी प्रगति कर ली है कि इंसान को अपने कपड़े खुद नहीं धोने पड़ते हैं। बस मशीन में कपड़े डालिए और यह धोकर और सूखकर बाहर आती है। इसे वॉशिंग मशीन कहा गया है। हालांकि, अभी तक वॉशिंग मशीन सिर्फ कपड़े ही धोती थी। दूसरी तरफ जापान ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जापान ने अब इंसानी वाशिंग मशीन विकसित की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह 15 मिनट के भीतर इंसान को धोकर बाहर निकाल देगी।

जापान ने बनाई इंसानी वॉशिंग मशीन

जापान के इंजीनियरों ने इंसानों की धुलाई करने वाली वॉशिंग मशीन बनाई है। जापान ने इस वॉशिंग मशीन को निन्जेन सेंटाकुकी MIRAI, NINGEN, SENTAKUKI नाम दिया है। बता दैें कि यह अनोखी वॉशिंग मशीन AI की मदद से काम करती है। सबसे पहले यह AI की मदद से इंसान के शरीर का विश्लेषण करेगी। इसके बाद शरीर की जरूरत के अनुसार उसे साफ करने का काम करेगी। इंसानी वॉशिंग मशीन का जापान के ओसका स्थित शावरहेड कंपनी साइंस ने निर्माण किया है।

कैसे काम करेगी यह मशीन

वॉशिंग मशीन बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि केवल 15 मिनट के भीतर यह इंसान को पूरी तरह साफ कर देगी। बता दें कि इंसानी वॉशिंग मशीन जल्द ही ओसाका कंसाई एक्सपो में प्रदर्शित होगी। आपको इसके साथ यह भी बता देते हैं कि यह मशीन कैसे काम करेगी। बता दें कि सबसे पहले किसी इंसान को मशीन के अंदर बनाए गए पॉर्ड में बैठना होगा। देखते ही देखते पॉड गर्म पानी से आधा भर जाएगा। फिर इसमें लगे जेट्स से छोटे बुलबुले बनने शुरू होंगे। यही बुलबुले इंसान की शरीर में मौजूद गंदगी साफ करेंगे। यह मशीन इंसान के दिमाग को भी रिलेक्स करेगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article