Shocking Video: सांप अगर दूर से ही दिख जाए तो इंंसान की हालत खराब हो जाती है। यहां तक कि कुछ लोग सांप का वीडियो देखकर ही कांप जाते हैं। धरती पर कई ऐसे सांप पाए जाते हैं, जिनके डसने पर इंसान पानी भी नहीं मांगता। किसी-किसी सांप का जहर इतना खतरनाक होता है कि उसके एक बूंद से कई लोगों की जान जा सकती है। क्या आपने कभी सोचा है कि सांप का जहर इंसान के शरीर में प्रवेश करने के बाद क्या होता है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी।
रूह कंपाने वाला वीडियो
वीडियो देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि सांप का जहर बॉडी में जाने के बाद ऐसा होता है। आप देख सकते हैं कि एक शख्स सांप के जहर के साथ एक्सपेरिमेंट करता नजर आ रहा है। वह शख्स सांप के जहर की एक बूंद इंसान के खून में मिलाता है। इसके बाद जो होता है, वह रूह कंपाने वाला है। ट्विटर पर @OTerrifying नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो बेहद ही डरावना और हैरान करने वाला है।वीडियो में यह बताया गया है कि सांप के काटने के बाद इंसान के खून पर कैसा असर होता है। देखें शॉकिंग वीडियो-
वीडियो में सबसे पहले एक सांप नजर आता है। शख्स इस सांप को पकड़कर उसका जहर कांच के जार में निकालता है। इसके बाद उस जहर को इंजेक्शन में भरता है। इंजेक्शन में सांप का जहर भरने के बाद शख्स एक बूंद जहर इंसान के खून में शख्स मिलाता है। अगले ही पल जो नजारा दिखता है, वह हाड़ कंपाने वाला है। आप देख सकते हैं कि जहर मिलने से पहले खून लिक्विड जैसा ही थी लेकिन जैसे ही उसमें जहर मिलाया जाता है। वह थक्के की तरह जम जाता है। इससे यह पता चलता है कि इंसान के खून में सांप का जहर मिलने से खून जम जाता है और उसकी मौत हो जाती है।
