Israeli Women Soldiers: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच लगातार युद्ध जारी है। हालांकि, इस युद्ध को रोकने के लिए लगातार प्रयास भी जारी है। लेकिन, अब तक कोई हल नहीं निकला है। इस युद्ध के कारण पूरी दुनिया में हलचल है। इतना ही नहीं सबसे ज्यादा तेल और गैस का क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इतना ही नहीं इस युद्ध के लिए तीनों देशों ने पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में हम आपको इजरायल के बारे में ऐसी जानकारी देंगे, जिससे शायद ही आप अब तक रू-ब-रू होंगे। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि आखिर इजरायल में महिलाओं को कितने सालों तक सेना में रहना पड़ता है और उसके लिए उम्र सीमा कितनी है और सरकार की ओर से अन्य क्या सब तय किए गए हैं।

इजरायली महिला सेना (तस्वीर साभार- Istock)
ये तो हम सब जानते हैं इजरायल सेना की हर तरफ चर्चा होती है। वहीं, सोशल मीडिया पर इजरायली महिला सेना की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं और दुनियभार में उनकी चर्चा होती है। इसका कारण है कि इजरायल में महिलाओं के लिए सेना में सेवा देना अनिवार्य है। यहां सेना में जाना विकल्प नहीं बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी मानी जाती है। यह हर यहूदी नागरिक को 18 साल की उम्र पूरी होने पर राष्ट्रीय सैन्य सेवा करनी होती है। बड़ी बात ये है कि यह नियम लड़के और लड़कियों दोनों पर लागू होते हैं। इजरायल में महिलाओं को तकरीबन दो साल तक सैन्य सेवा करनी होती है। वहीं, पुरुषों के लिए यह नियम ढाई से तीन साल हैं। इस दौरान महिलाएं पूरी तरह सेना का हिस्सा होती हैं। हालांकि, स्वास्थ्य , धार्मिक या पारिवारिक स्थिति के कारण इसमें छूट मिलती है। लेकिन आम तौर पर ज्यादातर युवाओं को यह सेवा पूरी करनी होती है।

इजरायली महिला सेना (तस्वीर साभार- Istock)
महिलाओं को पूरी तरह से किया जाता है ट्रेन
आपको बता दें कि इजरायल में लड़कियों को काफी कम उम्र से शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने की भी ट्रेनिंग दी जाती है। सेना में भर्ती होते ही वो हर तरह के मौसम और हालात में काम करना सीख जाती हैं। महिलाओं को हर तरह की ट्रेनिंग जैसे कि साइबर सिक्योरिटी, इंजीनियरिंग, हथियार चलाना, इंटेलिंजेंस जैसे क्षेत्रों में पूरी तरह के ट्रेन किया जाता है। इससे उन्हें टेक्नकल स्किल्स, अनुशासन और लीडरशिप का भी अनुभव मिलता है, जो आगे करियर में काम आता है
