Optical Illusion Puzzle: दुनियाभर में ऐसे ढेरों लोग हैं जिनकी नजर बहुत तेज होती है। यानी चीजों को खोजने में उनका कोई जवाब नहीं होता है। कितनी भी बारीक या उलझी हुई चीज हो, ऐसे लोग उन्हें आसानी से खोज लेते हैं। ऐसे लोगों को जीनियस से कम नहीं माना जाता। मगर क्या हो जब यही जीनियस नजर वाले भी एक जगह आकर फेल हो जाएं? अभी ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर वायरल है। तस्वीर चार बड़े पेड़ों से जुड़ी है, जो पूरी तरह सूख चुके हैं। इन पेड़ों पर सिर्फ टहनियां नजर आती हैं।
सूखे पेड़ों में है आठ जानवरों की छवि
मगर क्या हो जब बताया जाए कि इन्हीं टहनियों से मिलकर जानवरों की छवि बन रही है। जी हां सचमुच इन टहनियों से कुल आठ जानवरों की छवि बनती है। इनमें शेर, घोड़ा और हाथी जैसे जानवर शामिल हैं। नेटिजन्स को इन्हीं आठ जानवरों को खोजने का चैलेंज मिला है। तस्वीर ध्यान से देखकर बताना है कि आखिर वो आठों जानवर किस जगह पर हैं। मगर जानकर हैरान हो जाएंगे कि तस्वीर में सभी जानवरों की छवि खोजने में जीनियस तक फेल हो गए हैं। वो सिर्फ छह ही जानवरों को खोज पाए हैं।
बीस सेकंड में खोजने का चैलेंज
ऐसे में क्या आपमें उन सभी जानवरों की छवि खोजने का दम है? अगर है दम तो 20 सेकंड में खोजकर बताइए कि आखिर वो सभी जानवर तस्वीर में किस जगह पर हैं। अगर सभी को खोजने में कामयाब हो गए तो आपको सुपर जीनियस मान लेंगे। अगर नहीं खोज पाए तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। यहीं पर आपको इसका जवाब मिलेगा।
देखिए जवाब

Brain Test Photo
देख लिया ना तस्वीर में सभी जानवरों की छवि ऐसी जगह थी जिसने खोजना सचमुच बहुत मुश्किल काम था।
