टेंपो की मदद करने आया था बुलडोजर, मगर बेचारा खुद ही बुरा फंस गया, बहुत हंसाएगा ये VIDEO

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jun 2, 2024, 12:08 PM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि टेंपो की मदद करने के लिए मिनी बुलडोजर पहुंचा था, मगर मदद के चक्कर में बेचारा खुद ही हवा में लटक गया। फ्रेम में ये नजारा खूब हंसाता है।

Funny Video Today: इंटरनेट की दुनिया में एक टेंपो से जुड़ा वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें टेंपो में इतना ज्यादा भार है कि इसका अगला हिस्सा ही हवा में लटक गया। मगर देखकर तब हंसी छूट जाएगी जब एक मिनी बुलडोजर उसकी मदद के लिए पहुंचता है। मगर मदद के चक्कर में बेचारा मिनी बुलडोजर भी हवा में लटक गया। टेंपो और मिनी बुलडोजर से जुड़ा ये मजेदार वीडियो नेटिजन्स को भी पसंद आया है और अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है।

Funny Video

मदद के लिए पहुंचा बुलडोजर हवा में लटक गया। (Photo/Instagram)

हवा में लटका मददगार

इसकी शुरुआत में देखेंगे कि सरिये से लदा टेंपो सड़क से गुजर रहा है। इसमें आगे देखेंगे कि अचानक सिग्नल रेड हुआ और टेंपो का ड्राइवर ब्रेक मारकर खड़ा होगा। अब कुछ सेकंड में सिग्नल ग्रीन हुआ तो ड्राइवर रफ्तार पकड़ने के लिए रेस देता है। मगर इससे पहले टेंपो आगे बढ़ पाता इसका अगला हिस्सा ही हवा में उठ गया। ऐसा टेंपो में अधिक वजन की वजह से हुआ। अब ड्राइवर टेंपो नीचे उतर है और मदद का इंतजार करता है।

End of Feed