वायरल न्यूज़

स्कूल में था फंक्शन, सज-धज कर बेटी पहुंची पापा के पास, चमक-दमक देख पिता ने जो किया वह छू लेगा आपका दिल

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं। जो सीधे हमारे दिल में उतर जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक पिता-पुत्री के अनमोल रिश्ते को देखा जा सकता है।

Image

पापा से मिलने पहुंची बेटी (X/@rareindianclips)

बेटियां अपने पापा के लिए किसी राजकुमारी से कम नहीं होतीं और लड़कियों के लिए उनके पापा भी किसी राजा से कम नहीं होते। पिता-पुत्री के इसी अनमोल रिश्ते को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है। फिलहाल, यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और सबके दिलों को छू रहा है।

आपका दिल छू लेगा यह वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की सज-धज कर अपने पापा के कार्य स्थल पर पहुंचती है। उसके पापा एक फैक्ट्री में काम करते दिख रहे हैं। अपनी बेटी को देख पापा तुरंत काम छोड़कर बाहर आते हैं। वे अपने चेहरे से मास्क हटाते हैं और अपनी बेटी के पास जा पहुंचते हैं। फंक्शन के लिए तैयार बेटी की चमक-दमक देख पापा का भी चेहरा खिल जाता है और वे प्यार से अपनी बेटी को चूम लेते हैं।

अपनी बेटी के लिए पिता के जज्बात

पापा इस स्थिति में नहीं थे कि वे अपनी परी को गले लगा सकें क्योंकि काम की वजह से उनके कपड़े गंदे हो चुके थे और वे नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से उनकी बेटी के कपड़े खराब हो जाए इसलिए वे उस वक्त गले लगने से परहेज करते हैं और प्यार से अपनी बेटी के गालों को चूम लेते हैं।

वीडियो पर लोगों ने जमकर बरसाया प्यार

दिल को छू लेने वाले इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर खूब अपना प्यार लुटाया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हर बार गले मिलने के लिए बांहों की जरूरत नहीं होती, कई बार इसे अपने दिल से भी महसूस किया जाता है।" दूसरे ने लिखा, "यह देख मेरी आंखों में आंसू आ गए।" तीसरे ने लिखा, "यह देख आज मेरा दिन बन गया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article