Jugaad Video: देसी जुगाड़ को तो आपने कई सारा रील्स देखा होगा, लेकिन जो वीडियो हम आपको दिखाने वाले हैं, उसे देखने के बाद आप अपना माथा पीटने लगेंगे। ये ऐसा वीडियो (Viral Video) है, जिसे आप बार-बार देखेंगे, क्योंकि पहली बार में तो ये आपको शायद समझ में ना आए। लेकिन इसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर पागल हो जाएंगे। यकीन से कह रहा हूं कि आपने ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में हॉस्टल के कुछ लड़के आपको दिखाई देंगे, जो पहले तो पड़ोसियों के मुर्गे-मुर्गियों को दाना डाल अपने घर के दरवाजे तक बुलाते हैं और फिर जैसे वे सब अंदर आते हैं, तुरंत दरवाजा बंद कर देते हैं। ऐसे में एक मुर्गी हॉस्टल के अंदर आ जाती है और फिर हो जाता है लड़कों का 'चिकन डिनर'। अब ये फनी वीडियो (Funny Video) यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है, जिसपर उनकी काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है।
मुर्गी पकड़ने के लिए लड़कों ने लगाया देसी जुगाड़
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि भाई लोगों का दो दिन का काम हो गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बड़े खतरनाक लोग है भाई। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'funtaap' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
