वायरल न्यूज़

VIDEO: ढोल की थाप पर घोड़े ने हाहाकारी डांस से मचाया ऐसा गदर, देखकर फटी रह गईं लोगों की आंखें

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 1, 2023, 01:33 PM IST

Horse Dance Video: सोशल मीडिया पर घोड़े का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जमकर ठुमके लगा रहा है। घोड़े का अनोखा डांस देखकर लोग दंग रह गए और वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

घोड़े का हाहाकारी डांस, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • घोड़े का हाहाकारी डांस
  • डांस देखकर लोगों की बोलती हो गई बंद
  • सोशल मीडिया पर छाया घोड़े का मजेदार वीडियो

Horse Dance Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। इतना ही नहीं इस तरह के वीडियो (Dance Viral Video) को लोग काफी पसंद करते हैं और इस पर जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में घोड़े का ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। क्योंकि, घोड़े ने हाहाकारी डांस से गदर मचा दिया।

इंसान तो इंसान आजकल जानवर भी बवाल काटते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक घोड़े ने डांस से बवाल मचा दिया है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं लोगों की काफी भीड़ हैं, वहीं एक घोड़ा ढोल की थाप पर जमकर डांस कर रहा है। म्यूजिक सुनते ही घोड़ा उछल-उछल कर डांस करने लगता है। चार लोग मिलकर घोड़े को संभालने की कोशिश करते हैं, इसके बावजूद घोड़ा मानने के लिए तैयार नहीं होता और जमकर डांस करते रहता है। देखें मजेदार वीडियो...

घोड़े का हाहाकारी डांस

घोड़े का डांस देखकर आपको भी जरूर ठुमके लगाने का मन कर रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'khillar_premi_karmalkar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर मजे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गदर डांस है भाई'। एक ने लिखा, 'घोड़े का हाहाकारी डांस'। तो आपको घोड़े का डांस कैसा लगा कमेंट कर जरूर बातएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article