वायरल न्यूज़

बाघ से अकेले ही भिड़ गया बिज्जू, आगे चलकर हुआ बेहद ही दर्दनाक अंत, जंगल का यह वीडियो देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

बाघ और बिज्जू की लड़ाई का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने में इतना खौफनाक है कि इसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

Image

बाघ और बिज्जू में हुई लड़ाई (X/@paragenetics)

सोशल मीडिया पर जंगल की दुनिया का खौफनाक सच अक्सर देखने को मिलता है, जहां देखा जाता है कि जिसके पास ताकत है, वही जंगल में जीवित रहने का हकदार है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बिज्जू और बाघ की लड़ाई देखी जा सकती है, जहां एक नन्हा सा बिज्जू अकेले ही बाघ से दो-दो हाथ करते नजर आता है। लेकिन बिज्जू और बाघ की इस लड़ाई का अंत बेहद ही दर्दनाक होता है।

जंगल का यह खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

बाघ और बिज्जू की इस लड़ाई को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर जयराज वैद्य ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया है। जिसे सोशल साइट एक्स पर मुख्य वन संरक्षक डॉ. पीएम धाकटे ने अपने अकाउंट @paragenetics से शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि बिज्जू एक निडर जानवर है। अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए ये बड़े-बड़े खूंखार जंगली जानवरों से भी भिड़ जाते हैं। बिज्जू की शारीरिक बनावट की वजह से जंगल के बड़े-बड़े जंगली और खूंखार जानवर भी उसका बाल बांका नहीं कर पाते। घनी त्वचा और मजबूत मांसपेशियों से वह अपनी रक्षा करने में माहिर होता है। एक छोटा सा बिज्जू बड़े-बड़े जानवरों को अकेले ही धूल चटा सकता है।

शिकारियों के सामने कभी घुटने नहीं टेकता बिज्जू

डॉक्टर धकाटे ने आगे बताया कि इन सबके बावजूद इस लड़ाई में बिज्जू बाघ की शक्ति का सामना नहीं कर सका और बाघ ने अंततः उसे मार डाला। आगे डॉ. धाकटे ने कहा, "यहां जंगल में सबसे क्रूर रक्षक भी शिकार हो सकते हैं।" बता दें कि बिज्जू यानी हनी बेजर को सबसे निडर जानवरों में से एक माना जाता है, जो खतरे के समय भागने के बजाय डटकर लड़ता है। चाहे सामने कितना भी खूंखार शिकारी शेर, तेंदुआ, बाघ, और यहां तक कि इंसान ही खड़ा क्यों ना हो, वह अपने मरते दम तक लड़ता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article