वायरल न्यूज़

Video: समुद्र की लहरों से ले रही थी पंगा, तभी आया ऐसा तूफान कि हवा में उड़ गई महिला, वीडियो देख कांप उठेंगे

Viral Video: आप देख पाएंगे कि समुद्र की लहर इतनी जोर से महिला को उठाकर दूर फेंक देती है, जिसमें पक्का महिला को काफी गंभीर चोट आई होगी। यह रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो देखकर यकीनन आपका दिल दहल जाएगा।

Image

एक्सीडेंट वीडियो (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में लोग कुछ भी करने को तैयार बैठे रहते हैं। इस चक्कर में कुछ लोग कई बार ऐसा कुछ कर जाते हैं, जिससे उनकी जान पर बन आती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में एक महिला समुद्र की लहरों के सामने खड़ी होकर वीडियो बनवा रही होती है। एक तरह से महिला समुद्र की लहरों से पंगा ले रही होती है।

वीडियो देखकर दहल जाएगा आपका दिल

समुद्र की लहरों से पंगा लेना महिला को काफी भारी पड़ जाता है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। आप देख पाएंगे कि समुद्र की लहर इतनी जोर से महिला को उठाकर दूर फेंक देती है, जिसमें पक्का महिला को काफी गंभीर चोट आई होगी। यह रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो देखकर यकीनन आपका दिल दहल जाएगा। सबसे पहले आप इस हैरान करने वाले वीडियो को देखिए-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि समुद्र के किनारे एक महिला अपने हाथ फैलाकर खड़ी नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि महिला वीडियो बनवाने के लिए इस तरह समुद्र की लहरों के सामने खड़ी होती है। तभी समुद्र की एक जोरदार लहर आती है और महिला को उठाकर बाहर फेंक देती है। बता दें कि यह वीडियो कुछ साल पुराना है, जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि अपनी जान जोखिम में डालना कोई होशियारी नहीं है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article