वर्क फ्रॉम माउंटेन का ट्रेंड उन लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है जो ऑफिस के काम के साथ घूमने-फिरने का शौक भी पूरा करना चाहते हैं। पहाड़ों के बीच बैठकर लैपटॉप पर काम करना, सुबह ठंडी हवा में चाय पीना और शाम को खूबसूरत वादियों में घूमना अगर आप इन सबका मजा लेना चाहते हैं तो भारत में मौजूद इन 5 जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
काम के साथ- साथ अगर आप स्थानीय संस्कृति को करीब से जानना चाहते हैं तो धर्मशाला और मैक्लोडगंज का रुख कर सकते हैं। पहाड़ों के सुंदर नजारे, कैफे, गेस्टहाउस और होमस्टे यहां आसानी से मिल जाते हैं।
शहर के शोर से दूर कुछ दिन बिताने के लिए कसोल शानदार विकल्प है। यहां नदी के किनारे आपको खूबसूरत नजारे शानदार कैफे और होमस्टे मिल जाएंगे। काम पूरा होने के बाद आप पार्वती नदी के आसपास चिलआउट कर सकते हैं।
काम के साथ अगर आप एडवेंचर और सुकून दोनों चाहते हैं तो बीर-बिलिंग का रुख कर सकते हैं। कैफे, शांत माहौल और पैराग्लाइडिंग के लिए ये जगह फेमस है।
लंबे समय तक काम करने के लिए अगर आप शांत जगह की तलाश कर रहे हैं तो ऋषिकेश जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां दिन में ऑफिस का काम करें और शाम को गंगा किनारे सैर पर निकल जाएं।
हिमालय की खूबसूरत चोटियों और प्राकृतिक नजारों के लिए मुनस्यारी फेमस है। अगर आप शहर की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं तो मुनस्यारी जाने का प्लान कर सकते हैं।