बॉक्स ऑफिस

Hanuman Ansh Box office: 66वें दिन 'हनुमान अंश' ने इतना किया बिजनेस, 500 करोड़ी बनने से कुछ कदम है दूर

Hanuman Ansh Box office Day 66: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' का क्रेज दर्शकों के बीच कम नहीं हो रहा है। यह मूवी अब 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने की ओर बढ़ रही है।

Image

'हनुमान अंश' ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

Hanuman Ansh Box office Day 66: आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 66 दिन हो गए हैं। पहले हफ्ते में धीमी शुरुआत मिलने के बाद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में इस मूवी को रिलीज हुए 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं और अभी भी यह सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। आइए देखते हैं महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 66वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाने सफल रही है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar की मौत के बाद Tanushree Dutta का नया पोस्ट वायरल, कही ये बात)

66वें दिन इतनी हुई 'हनुमान अंश' की कमाई

'हनुमान अंश' को लेकर अब जो बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी ने अपने 66वें दिन यानी 10वें रविवार को भारत में लगभग 2.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार 66वें दिन फिल्म के 2,775 शो आयोजित किए गए। रविवार को मिली इस बढ़त से साफ है कि इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहना और करोड़ों की कमाई जारी रखना इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस सफर को खास बनाता है। इस फिल्म ने भारत में 334 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है जबकि दुनिया भर में यह आंकड़ा 435 करोड़ के पार पहुंच गया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: बड़ी गिरावट के बाद 300 करोड़ी बनी अजय देवगन की फिल्म, 10वें दिन कमाए इतने करोड़)

500 करोड़ी बन सकती है 'हनुमान अंश'

'हनुमान अंश' की कमाई के आंकड़े इसके शानदार प्रदर्शन की कहानी बयां करते हैं। भारत से लेकर विदेशी बाजारों तक फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है। अगर यह मूवी दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेती है, तो हैरान की बात नहीं होगी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि यह 66 दिनों के बाद भी करोड़ों रुपये अपने खाते में जोड़ रही है। इस मूवी में शोभिनव सत्या, विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article