वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: इस छोटी सी पहाड़ी का नाम इतना बड़ा कि पढ़ने में जुबान हो जाएगी टेढ़ी

सोशल मीडिया पर इस पहाड़ी के नाम का साइनबोर्ड अक्सर वायरल होता है। जहां कुछ लोग इस पूरे नाम को बोलने की चैलेंज देते हैं। हाल में इसी से जुड़ा एक और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

इस पहाड़ी का नाम नहीं पढ़ पाएंगे आप (X/@sciencegirl)

आज तक आपने देश-दुनिया के तमाम जगहों के नाम सुने और पढ़े होंगे लेकिन हाल में ही सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ऐसी जगह का नाम पढ़ने को मिला, जिसे शायद ही आपने कभी पढ़ा और सुना होगा। जी हां! यू तो ये नाम के छोटी सी पहाड़ी का है लेकिन इस पहाड़ी का नाम इतना उस पहाड़ से भी काफी बड़ा है। दरअसल, इस पहाड़ी का नाम 85 अक्षरों का है। जिसे पढ़ने में यकीनन आपकी जुबान टेढ़ी हो जाएगी और शायद ही आप कभी इसका पूरा नाम पढ़ पाएंगे।

क्या पढ़ पाएंगे आप इस पहाड़ी का नाम

बता दें कि ये पहाड़ी न्यूजीलैंड में मौजूद है। जिसका असली पूरा नाम ये है Taumatawhakatangihangakoauauotamateaturipukakapikimaungahoronukupokaiwhenuakitanatahu. क्यों नहीं पढ़ पाए ना, अगर आपको यह टाइपिंग मिस्टेक लग रही है तो बिल्कुल गलत हैं आप। असल में न्यूजीलैंड के इस छोटी सी पहाड़ी का नाम ही यही है। यह नाम दुनिया के सबसे लंबे जगह के नामों में शुमार है।

ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नेम साइनबोर्ड का वीडियो

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने इस जगह को फिर से चर्चा में ला दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की इस पहाड़ी के नेम प्लेट के सामने उछलते-कूदते हुए गुजर रही है। मगर इस पहाड़ी का नाम है ही इतना बड़ा कि बोर्ड खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। जिसे देख ऐसा लग रहा है कि इस नाम को एक बार में बोलना तो दूर बल्कि यह नाम पढ़ने में लोगों की सांसें फूल जाएंगी। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक डेढ़ लाख लोगों ने देखा और 2 हजार लोगों ने लाइक किया है।

कहां है यह जगह?

ये अनोखी पहाड़ी न्यूजीलैंड में हॉक्स बे (Hawke's Bay) क्षेत्र में पोरंगाहाउ (Porangahau) के वाइपुकराउ (Waipukurau) से दक्षिण में स्थित है। इसकी ऊंचाई सिर्फ 305 मीटर (लगभग 1000 फीट) है, लेकिन नाम की वजह से यह पर्यटकों के लिए मस्ट-विजिट स्पॉट बन गई है। लोग इस पहाड़ी को शॉर्ट में तौमाता हिल (Taumata Hill) या सिर्फ तौमाता कहकर बुलाते हैं। सड़क किनारे एक बड़ा साइनबोर्ड लगा हुआ है, जहां हर पर्यटक फोटो खिंचवाने के लिए रुकता है। पहाड़ी का यह नाम माओरी भाषा का है और एक प्राचीन लोककथा से लिया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article