Oldest Triplets Guinness World Records: कई बार कुछ ऐसे रिकॉर्ड होते हैं, जिनके बारे में सुनकर काफी अजीब लगता है। सुनकर ऐसा लगता है कि जैसे इस रिकॉर्ड का टूटना असंभव है। एक ऐसा ही वर्ल्ड रिकॉर्ड हम आप लोगों के लिए लेकर आए हैं, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। यह कहानी तीन भाईयों की है, जो तिड़वा हैं।
दरअसल, लैरी एल्डन ब्राउन, लोन बर्नार्ड ब्राउन और जीन कैरोल ब्राउन ने अपना करीबी रिश्ता शेयर करते हुए बताया कि वे तीनों भाई तिड़वा हैं। ऐसे में उनके नाम सबसे अधिक उम्र वाले तिड़वा का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। यह रिकॉर्ड उनके 93वें जन्मदिन पर बना। इस पोस्ट को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
सबसे अधिक उम्र के जीवित तिड़वा बच्चों के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
लैरी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को बताया कि वह और उनके भाई धूम्रपान, शराब और नशीली दवाओं से दूर रहे हैं। वे हमेशा से ही एक-दूसरे के भाई बनकर रहे हैं। हमेशा से ही उन्होंने एक-दूसरे का ख्याल रखा है और हर कदम पर साथ दिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने कैप्शन में उनके बारे में डिटेल भी लिखा है। इसमें उनके बचपन से लेकर बुढ़ापे तक तस्वीरें शामिल हैं।
