वायरल न्यूज़

जब 'सुपरहीरो' के पीछे पड़ गया कुत्तों का झुंड, जान बचाकर भागता दिखा 'स्पाइडर-मैन', देखें मजेदार Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्पाइडर-मैन के कॉस्ट्यूम में एक युवक का बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कुत्तों के झुंड से जान बचाकर मैदान में उल्टा-पुल्टा भागता नजर आ रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चकटारे ले रहे हैं।

Image

'स्पाइडर मैन' के पीछे पड़ा कुत्तों का झुंड (तस्वीर साभार- @_CopAmir_)

Viral Video: हम सबने फिल्मों और कॉमिक्स में स्पाइडर-मैन को ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच जाल फेंकते, हवा में उड़ते और खतरनाक विलेन से दुनिया को बचाते देखा है। लेकिन, क्या आपने कभी स्पाइडर-मैन (Spider Man Video) को अपनी जान बचाने के लिए मैदान में बदहवास भागते देखा है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है, जिसे देखकर आप भी हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। इतना ही नहीं इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर मजे ले रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस क्लिप में एक युवक 'स्पाइडर-मैन' का लाल और नीला सूट पहने एक खुले ग्रामीण मैदान में नजर आ रहा है। सब कुछ ठीक चल रहा होता है, तभी अचानक कुत्तों का एक झुंड भौंकते हुए उसकी तरफ दौड़ पड़ता है। सुपरहीरो का रूप धारण किए इस युवक की सारी "सुपरपावर्स" कुत्तों को देखते ही हवा हो जाती हैं। वह जाल फेंकना या छलांग लगाना भूलकर बस जान बचाकर भागने लगता है। भागते-भागते वह सूखी घास पर कई बार गिरता है, रोल करता है और फिर उठकर दौड़ लगाता है। आखिर में किसी तरह कुत्तों से पीछा छुड़ाकर वह एक जगह रुकता है और अपनी सांसें संभालते हुआ हंसने लगता है। देखें वीडियो...

    'स्पाइडर मैन' के पीछे पड़ा कुत्तों का झुंड

    वीडियो देखकर आप भी जमकर ठहाके लगा रहे होंगे। इतना ही नहीं कई लोग तो बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे होंगे। सोशल मीडिया पर शेयर होते ही यह वीडियो लोगों के बीच छा गया है। एक्स पर इस वीडियो को '_CopAmir_' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं और जमकर इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक एक यूजर ने लिखा कि लगता है आज स्पाइडर-मैन अपना वेब-शूटर घर पर ही भूल आया था। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि सुपरहीरो का डर भी आम इंसान जैसा ही होता है, खासकर जब सामने आवारा कुत्ते हों। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article