वायरल न्यूज़

Viral Video: गधे पर बैठकर जा रहा था दूल्हा,बीच रास्ते में हआ ऐसा खेल, जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा ये लम्हा

viral video: सोशल मीडिया पर दूल्हे का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो गधे पर बैठकर जा रहा था। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

दूल्हे के साथ हुआ खेल (तस्वीर साभार- @beena_negi_1810)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ को देखकर बड़े-बड़े दिग्गजों का दिमाग भी घूम जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में दूल्हे के साथ ऐसा खेल हुआ, उस लम्हें को वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। आलम ये है कि आलम ये है कि इस वीडियो को यूजर्स बार-बार देख रहे हैं और जमकर इस पर चटकारे भी ले रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी यादगार हो। इसके लिए कई लोग तो काफी पैसे भी खर्च करते हैं। लेकिन, कई बार ऐसा माहौल बनता है, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक दूल्हा गधे पर बैठकर शादी के लिए जा रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि वो पहाड़ी रास्ते के जरिए गधे पर बैठकर जा रहा है। लेकिन, बीच में अचानक उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और फिर क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

दूल्हे के साथ हुआ खेल

वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे सच में दूल्हे के साथ खेल हो गया। इतना ही नहीं बेचारा दूल्हा गिरने से बाल-बाल बच गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'beena_negi_1810' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि दूल्हे का तो पोपट बन गया। कुछ का कहना है कि भाई इससे अच्छा तो पैदल ही चल लेते। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article