वायरल न्यूज़

Video: उम्मीद से ज्यादा खूबसूरत दुल्हन पाकर कंट्रोल नहीं कर पाया दूल्हा! फेरो से पहले करने लगा ऐसा काम

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 3, 2022, 01:40 PM IST

Dulha Dulhan Video: दूल्हा अपनी बारात लेकर शादी के मंडप में पहुंच गया है। इस बीच वह दुल्हन को अपने सामने देखता है। जैसे ही वह अपनी खूबसूरत दुल्हन को देखता है, उससे कंट्रोल नहीं होता और वह डांस करने लगता है।

Image

दूल्हा-दुल्हन (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का खूबसूरत वीडियो वायरल
  • दुल्हन के सामने डांस करने लगता है दूल्हा
  • दूल्हा-दुल्हन को चीयर करते हैं मेहमान

Dulha Dulhan Video: किसी-किसी को उम्मीद से ज्यादा खूबसूरत दुल्हन मिल जाती है। इसके बाद वह खुशी के मारे फूला नहीं समाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो शादी के दिन का है। दरअसल, दूल्हे को उम्मीद से ज्यादा खूबसूरत दुल्हन मिल जाती है। इसके बाद वह फेरों से पहले ही ऐसा काम करने लग जाता है, जिसे देखकर रिश्तेदार और मेहमान भी हैरान रह जाते हैं। वीडियो काफी प्यारा भी है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल खुश हो गया है।

दिल छूने वाला वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी बारात लेकर शादी के मंडप में पहुंच गया है। इस बीच वह दुल्हन को अपने सामने देखता है। जैसे ही वह अपनी खूबसूरत दुल्हन को देखता है, उससे कंट्रोल नहीं होता और वह डांस करने लगता है। दूल्हा अपने रिश्तेदारों और मेहमानों के सामने जमकर डांस करने लगता है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा 'ओ मेरी हीर वे, तू जुग जुग जीवे' गाना गाते हुए नाचना शुरू कर देता है। यह देखकर दुल्हन भी शरमा जाती है। देखें वीडियो-

वीडियो को @makeupbykomalhire नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दुल्हन गुलाबी लहंगे में नजर आ रही है, जो बेहद ही प्यारी लग रही है। वहीं दूल्हा भी काफी स्मार्ट लग रहा है। आप देख सकते हैं कि जब दूल्हा अपनी खूबसूरत दुल्हन के लिए गाना गाता है और नाच रहा होता है तो उनके आस-पास मौजूद मेहमान उन्हें चीयर करने लगते हैं। सारे लोग तालियां बजाकर दूल्हे को प्रोत्साहित भी करते हैं। इसके बाद दूल्हा खुशी से नाचते हुए अपनी दुल्हन को स्टेज तक ले जाता है। वीडियो कुछ हफ्ते पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article