वायरल न्यूज़

Viral Video: पोती के जन्मदिन पर दादाजी ने दिया ऐसा तोहफा कि देखते ही खुशी से रो पड़ी बच्ची

एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची के जन्मदिन पर उसके दादाजी ने उसे ऐसा तोहफा दिया कि बच्ची खुशी के मारे रो पड़ी।

Image

जन्मदिन का यह खास तोहफा पाकर खुशी से फुले नहीं समाई बच्ची (X/@Neutral_OC)

दादा-दादी बच्चों के जीवन के सबसे पहले दोस्त होते हैं। जिन बच्चों को बचपन में दादा-दादी का प्यार मिला, उनका बचपन उनके सुनहरे यादों का पन्ना रहा होगा। इसी सुनहरे पलों को जीती हुई एक लड़की का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के दादा जी ने उसके जन्मदिन पर उसे एक ऐसा तोहफा दिया, जिसे देखते ही लड़की की आंखों से आंसू छलक पड़े। वह खुशी से अपने दादा जी के गले लिपटकर रोने लगी। पोती को इतना खुश देख दादा जी की भी खुशी दोगुनी हो गई।

पोती के जन्मदिन को दादाजी ने कुछ ऐसे बनाया खास

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी लड़की के जन्मदिन पर उसके दादाजी ने उसे तोहफा देने के लिए कुछ बेहद ही खास बनाया। वीडियो में बताया गया है कि बच्ची के लिए दादाजी ने खुद अपने हाथों से एक सुंदर वैनिटी टेबल (ड्रेसिंग टेबल) बनाई। जो बच्ची को इतना पसंद आया कि वीडियो में उसकी खुशी साफ उसके चेहरे पर दिख रही है।

लड़की को पसंद आई दादाजी के हाथों से बना तोहफा

लड़की का मनपसंद रंग गुलाबी था, इसलिए दादाजी ने पूरी टेबल गुलाबी रंग की बनाई। यह उसकी पहली वैनिटी थी। जब दादाजी ने उसे सरप्राइज दिया और टेबल दिखाई, तो लड़की देखते ही भावुक हो गई। उसकी आंखों में आंसू आ गए। वह रोते-रोते अपने दादाजी को जोर से गले लगा लिया। दादाजी भी बहुत खुश थे कि उनकी मेहनत से बनी यह टेबल उनकी पोती को इतना पसंद आई।

लोगों ने वीडियो पर जमकर बरसाया प्यार

यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @Neutral_OC नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। साथ ही वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए यह भी लिखा है कि दुकान से खरीदा हुआ तोहफा कितना भी अच्छा हो, लेकिन दादाजी जैसे प्यार से हाथों से बनाया हुआ तोहफा सबसे खास और यादगार होता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article