इस धरती पर गजराज का दुश्मन कौन? आवाज भर से घबराकर भाग जाता है हाथी

हाथी को जंगल के सबसे ताकतवर जानवरों में से एक गिना जाता है। मगर इस कुदरत का निजाम देखिए कि ऐसे ताकतवर और विशालकाय जानवर को भी डर के रहना पड़ता है। आइए आज यही जानते हैं कि आखिर इस धरती पर हाथी किससे डरता है।

Authored by: पंकज यादवUpdated Mar 25 2026, 11:27 IST
किससे डरता है हाथीImage Credit : IStock01 / 07

किससे डरता है हाथी

हाथी जंगल के सबसे बड़े और ताकतवर जानवरों में से एक है। हाथी को देख शेर-बाघ जैसे शिकारी और खूंखार जानवर भी अपना रास्ता बदल लेते हैं। इतनी ताकत होने के बाद भी हाथी जंगल में अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता। आइए आपको बताते हैं कि आखिर हाथी जंगल में सबसे ज्यादा किससे डरता है।

जानकर रह जाएंगे दंगImage Credit : IStock02 / 07

जानकर रह जाएंगे दंग

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारी-भरकम शरीर और ताकतवर होने के बावजूद भी हाथी एक बहुत ही छोटे से जीव से बहुत डरता है। ये जीव ही हाथियों की सबसे बड़ी कमोजरी है।

इनसे सबसे ज्यादा डरता है हाथीImage Credit : IStock03 / 07

इनसे सबसे ज्यादा डरता है हाथी

BBC Earth जैसे कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि हाथी सबसे ज्यादा मधुमक्खियों से डरते हैं और उन्हें मधुमक्खियों से इस कदर डर लगता है कि वे उनकी आवाज सुनकर भाग खड़े होते हैं।

मधुमक्खियों का डंक नहीं सह पाता है हाथीImage Credit : IStock04 / 07

मधुमक्खियों का डंक नहीं सह पाता है हाथी

भले ही मधुमक्खियां देखने में छोटी होती हैं, लेकिन अगर वे झुंड बनाकर हाथी पर हमला कर दें तो हाथी को काफी दर्द होता है और वह आनन-फानन में इधर-उधर भागते फिरता है।

मधुमक्खियों की भनभनाहट तक सुनकर भाग खड़ा होता है हाथीImage Credit : IStock05 / 07

मधुमक्खियों की भनभनाहट तक सुनकर भाग खड़ा होता है हाथी

हाथी की आंखें, सूंड और कानों के आसपास की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। यदि यहां पर मधुमक्खियां उसे काट लें तो वह बिलबिला जाता है और रहम की भीख मांगने लगता है। ऐसे में किसी हाथी को जैसे ही मधुमक्खियों की भनभनाहट सुनाई देती है, वह तुरंत भाग खड़ा होता है।

हाथियों से फसल को बचाने के लिए किसान खेतों में लगाते हैं मधुमक्खी के छत्ते Image Credit : IStock06 / 07

हाथियों से फसल को बचाने के लिए किसान खेतों में लगाते हैं मधुमक्खी के छत्ते

हाथियों में मधुमक्खियों के डर को ही देखकर ही अफ्रीका और एशियाई देशों में किसान अपने खेतों के आसपास मधुमक्खियों के छत्ते लगा देते हैं। जिससे हाथी खेतों के पास आने से बचते हैं और फसल को नुकसान नहीं पहुंचता।

समझदार और शांत जानवर है हाथीImage Credit : IStock07 / 07

समझदार और शांत जानवर है हाथी

वैसे तो हाथी को आमतौर पर बहुत समझदार और शांत जानवर माना जाता है। उसे अपनी ताकत पर कभी घमंड नहीं होता और वह बिना वजह किसी पर हमला भी नहीं करता लेकिन अगर उसे खुद या उसके बच्चे और परिवार के आस-पास कोई भी खतरा महसूस होता है तो वह बचाव के लिए काफी आक्रामक भी हो जाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!