वायरल न्यूज़

Viral Video: जब इंसानों की तरह गोरिल्ला भी करने लगा पुश-अप्स, नजारा देख लोग रह गए दंग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 7, 2023, 12:02 PM IST

सोशल मीडिया पर गोरिल्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गोरिल्ला पुश-अप्स करता नजर आ रहा है। दरअसल, जू में गए यात्रियों में से एक शख्स गोरिल्ला के सामने पुश-अप्स करने लगा, जिसे देखने के बाद गोरिल्ला भी वैसा ही करने लगा।

Image

गोरिल्ला का वायरल वीडियो (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • गोरिल्ला कर रहा था पुश-अप्स
  • शख्स को देख उतार रहा था नकल
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Gorilla Viral Video: गोरिल्ला एक ऐसे जानवर होते हैं, जो इंसानों की तरह ही व्यवहार करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर गोरिल्ला का एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में आपको गोरिल्ला पुश-अप्स करता नजर आ रहा है। ऐसे में यूजर्स भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और काफी कमेंट्स और शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको आपको एक गोरिल्ला नजर आ रहा होगा, जो पुश-अप्स कर रहा है। दरअसल, गोरिल्ला जू में आए एक शख्स को देख ऐसा कर रहा है। जब आप वीडियो को पूरा देखेंगे तो आपको देखने को मिलेगा कि उसमें एक शख्स जो शीशे के इस पार से गोरिल्ला को दिखाते हुए पुश-अप्स कर रहा है और फिर गोरिल्ला भी देख बिल्कुल वैसा ही कर रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो (Trending Video) को काफी शेयर भी किया जा रहा है।

गोरिल्ला का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं एक बेहतरीन ट्रेनर। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि गोरिल्ला तो इंसानों से ज्यादा अच्छा कर रहा है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'monkeys.247' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article