वायरल न्यूज़

Video: खौफनाक मंजर, जब ट्रेन का ब्रेक हुआ फेल और एक के बाद एक 53 डिब्बे हो गए बेपटरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 05:02 PM IST

Video: दुर्घटनाग्रस्त हुई मालगाड़ी झारखंड के कोडरमा से गया की ओर जा रही थी। इस पर कोयला लदा हुआ था। इसी बीच गया पहुंचने से पहले ही गाड़ी बेपटरी हो गई और उसके 53 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दौरान पूरी पटरी पर कोयला ही कोयला नजर आने लगा।

बिहार के गया के नजदीक हुए ट्रेन हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक मालगाड़ी कोयले से लदे डिब्बे के साथ तेजी से भाग रही है, इंजन कंट्रोल में नहीं है और ड्राइवर इसे रोकने की कोशिश कर रहा है।

घटना बुधवार की है। जब एक मालगाड़ी गया के नजदीक गुरपा स्टेशन के पास बेपटरी हो गई। ये मालगाड़ी झारखंड के कोडरमा से गया की ओर आ रही थी, इसी बीच रास्ते में मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं इंजन और उसके साथ लगा एक डिब्बा बिना रूके आगे बढ़ता रहा।

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि इस एक्सीडेंट से उस क्षेत्र का पूरा रेल नेटवर्क ही गड़बड़ा गया है। पटरी पर कोयले और डिब्बे के गिरे होने के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है तो कई का रूट डायवर्ट करके चलाया गया है। यह लाइन दिल्ली और हावड़ा को जोड़ती है, जिससे कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित हुईं हैं। रेलवे के कर्मचारी कोयले और मालगाड़ी के डिब्बों को वहां से हटाने में जुटे हैं।

बता दें कि ट्रेन के पटरी से उतरने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चंदूर में रविवार देर रात एक मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हादसे के बाद मुंबई-नागपुर मार्ग बाधित हो गया था और रेलवे को कई ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ गया था। उसके बाद रविवार को यूपी के रमवा रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के 29 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article