टीवी मसाला

Karwa Chauth: पिंक साड़ी और माथे पर सिंदूर, Hina Khan ने रखा व्रत; इन TV हसीनाओं ने भी मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: टीवी की कई हसीनाओं ने बीते दिन करवाचौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाया। हिना खान से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा।

Image

Karwa Chauth 2026: टीवी एक्ट्रेस ने मनाया करवा चौथ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Karwa Chauth 2026: बीते दिन करवाचौथ की धूम हर जगह देखने को मिली। टीवी की कई एक्ट्रेस ने भी इस त्यौहार को धूमधाम से सेलिब्रेट किया। युविका चौधरी से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी जैसी कई एक्ट्रेसेस ने बीते दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। टीवी एक्ट्रेस ने अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसे देख फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। जहां एक अविका गोर ने बैंकॉक में करवा चौथ का त्यौहार मनाया। वहीं दूसरी ओर हिना खान ने भी पति रॉकी जायसवाल की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी एक्ट्रेसेस के करवा चौथ सेलिब्रेशन पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह के घर जल्द बजेगी शहनाई, छोटे बेटे Ayushmaan Sethi ने Samiksha Shetty से की सगाई

    हिना खान (Hina Khan) ने करवाचौथ के मौके पर पिंक साड़ी पहनी। एक्ट्रेस माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर सजाए नजर आईं। सोलह श्रृंगार कर हिना खान बिल्कुल दुल्हन की तरह सजीं। एक्ट्रेस ने छलनी से चांद को देखकर अपना व्रत खोला। वहीं रॉकी जायसवाल भी फोटोज में उनपर खूब प्यार लुटाते नजर आए। एक्ट्रेस की तस्वीरें देख रुबीना दिलैक ने भी उन्हें 'सुंदरी' कहा। एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने करवा चौथ पर स्काई ब्लू साड़ी पहनी। उन्होंने अपनी मेहंदी और श्रृंगार को फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर कीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim ने दीपिका कक्कड़ संग सफल शादी का बताया मंत्र, बोले- 'जिंदगी टेस्ट...'

      अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने करवा चौथ सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मरून साड़ी में नजर आईं। उन्होंने पहले चांद को और फिर विककी जैन को देख अपना व्रत खोला। अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा, "भगवान करे तुझे मेरी उम्र लग जाए।" भारती सिंह ने करवा चौथ पर रेड सूट पहना। उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने करवाचौथ सेलिब्रेशन से जुड़ी फोटोज शेयर कीं और लिखा, "करवा चौथ की शुभकामनाएं। एक और साल, एक और साथ में खूबसूरत यादें।"

      युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने प्रिंस नरूला की गैर मौजूदगी में उनकी तस्वीर देख अपना व्रत खोला। एक्ट्रेस मरून सूट में बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं अविका गोर ने अपना पहला करवा चौथ बैंकॉक में मनाया। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मेरे लिए त्यौहार भावनाएं, परंपरा और जाहिर तौर पर ड्रेस अप होने के बारे में है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article