वायरल न्यूज़

Funny Video: वॉश बेसिन में हाथ की जगह पैर धोने लगी लड़की, तभी जो हुआ पेट पकड़कर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 1, 2025, 10:54 PM IST

Girl Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की ने रेस्टरूम में ऐसी खराब हरकत की कि बाद में खुश हंसी का पात्र बन गई। वीडियो इतना मजेदार भी है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

मजेदार वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में छा गया है। (Photo/Instagram)

Girl Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वायरल वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो बाथरूम के वॉश बेसिन में ऐसा कुछ करती है कि बेचारी हंसी का पात्र बन गई। दरअसल लड़की वॉश बेसिन में हाथ की जगह अपने पैर धोने लगती है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर पेट पकड़कर हंसी आएगी।

हंसी का पात्र बनी लड़की

वीडियो इतना मजेदार है कि अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि रेस्टरूम वॉस बेसिन लगा है। इसमें लोग हाथ धोते हैं और चले जाते हैं। इसी क्रम में ऊंची हील पहने एक लड़की वॉश बेसिन के करीब पहुंची। इसमें देखेंगे कि लड़की हाथ की जगह अपने पैर धोती है। मगर इसी बीच बेचारी का बैलेंस बिगड़ गया और धड़ाम से फर्श पर गिर गई।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मालूम हो कि फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर पेटकर हंसेंगे। मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर stigma.malee नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article