वायरल न्यूज़

Video: बंदरों को बिस्किट खिला रही थी लड़की, उन्होंने सूंघ-सूंघकर फेंक दिया, यूजर्स बोले- मंकी भी हो गए हेल्थ कॉन्शियस

Monkey Video: लड़की जब तीसरे बंदर को बिस्किट देती है, तो वह उसे ले तो लेता है लेकिन पहले उसे सूंघता है। इसके बाद बिस्किट को नीचे फेंक देता है। अब लड़की चौथे बंदर को भी बिस्किट पकड़ाती है, लेकिन वह भी कुछ ऐसा ही करता है।

Image

बंदरों का वीडियो (एक्स)

Monkey Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। इंटरनेट पर कई वीडियो ऐसे वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है। वहीं कुछ वीडियो लोगों का दिन बना देते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है, जो कुछ बंदरों को बिस्किट खिलाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है।

बंदरों ने किया अजीबोगरीब व्यवहार

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की किसी जगह घूमने गई है। इस दौरान उसे दीवार पर कई बंदर बैठे नजर आते हैं। इसके बाद लड़की उनके पास पहुंचती है और उन्हें बिस्किट खिलाने की कोशिश करती है। वह सबसे पहले एक बंदर को बिस्किट देती है। हालांकि, वह लड़की के हाथ से बिस्किट लेने से मना कर देता है। इसके बाद वह दूसरे बंदर को बिस्किट पकड़ाती है, लेकिन दूसरे का भी रिएक्शन वही होता है। सबसे हैरान करने वाली बात तो इसके बाद होती है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि लड़की जब तीसरे बंदर को बिस्किट देती है, तो वह उसे ले तो लेता है लेकिन पहले उसे सूंघता है। इसके बाद बिस्किट को नीचे फेंक देता है। अब लड़की चौथे बंदर को भी बिस्किट पकड़ाती है, लेकिन वह भी कुछ ऐसा ही करता है। सोशल मीडिया पर बंदरों का यह अजीब व्यवहार तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बंदर अब हेल्थ कॉन्शियस हो गए हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'बंदरों को प्लेन बिस्किट पसंद नहीं, अगर क्रीम वाला खिलाती तो और बात होती।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article