Stunt Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जो लोगों की हंसी छुड़ा देता है। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा ही सामने आया है, जिसे देखकर लोग खिलखिला पड़े हैं। यह वीडियो एक बीच से सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की समंदर किनारे जिम्नास्टिक स्टंट करने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, उसने सोचा नहीं होगा कि ऐसा करने के दौरान उसका मजा किरकिरा हो जाएगा।
बहुत ही मजेदार वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, लड़की जब जिमनास्टिक स्टंट कर रही थी तो इस दौरान एक बच्चा वहां पर आ जाता है। बच्चे के आने से जो होता है, वह थोड़ा फनी है। आप देख सकते हैं कि समंदर किनारे गीली रेत पर लड़की जिम्नास्टिक स्टंट कर रही होती है। वह कुछ कदम दौड़कर कलाबाजी करती है। आप देख सकते हैं कि वह अपने पैरों से उछलकर सिर के ऊपर एड़ियां निकालते हुए पैरों से लैंडिंग कर रही होती है। इसी बीच एक छोटा बच्चा आ जाता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि तीसरी जम्प में लड़की जैसे ही लैंडिंग कर रही होती है, बच्चा बीच में आ जाता है। ऐसे में लड़की और बच्चे के बीच एक फनी एक्सीडेंट हो जाता है। इससे दोनों ही जमीन पर धड़ाम हो जाते हैं। इस फनी वीडियो को @valealvarezsaa नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को अब तक 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
