वायरल न्यूज़

Viral Video: विदाई समारोह में लड़की कर रही थी डांस, पीछे बैठे सर ने कर दिया ऐसा कम, सोशल मीडिया पर मचा गदर

Viral Video: सोशल मीडिया पर विदाई समारोह का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सर ने कुछ ऐसा किया, जिसने अलग ही माहौल बना दिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

विदाई समारोह में बना अलग माहौल (तस्वीर साभार- @green_world)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना अलग-अलग तरह के कई वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो अलग ही माहौल बना देते हैं। वहीं, कुछ वीडियो तो महफिल लूट लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया। दरअसल, इस वीडियो में विदाई समारोह के दौरान एक लड़की डांस कर रही थी। वहीं, पीछे बैठे एक सर ने जो किया, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

स्कूल, कॉलेज, कंपनी में जब कभी किसी की विदाई होती है, तो कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस दौरान कई बार कुछ ऐसा हो जाता है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आप सबने भी इस तरह के कई वीडियो भी देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं विदाई समारोह के दौरान एक लड़की हरियाणवी गाने पर डांस कर रही है। लड़की अपनी धुन में डांस कर रही होती है। अचानक पीछे बैठे एक सर झूमने लगते हैं और फिर ऐसा काम करते हैं, जिसने अलग ही माहौल बना दिया। देखें वीडियो...

विदाई समारोह में बना माहौल

वीडियो देखकर आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। सोच रहे होंगे सच में सर ने तो महफिल लूट ली। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'green_world' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि सर ने तो गर्दा उड़ा दिया। कुछ का कहना है कि सर का अंदाज तो काफी अनोखा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article