सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक बेटी अपने माता-पिता को पहली बार अपने ऑफिस उन्हें घुमाने के लिए ले गई। जिसका वीडियो उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। दीपिंटी ने वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि वे अपने माता-पिता को गूगल के बेंगलुरु कैंपस दिखाने ले गई थीं।
लड़की ने ऑफिस में किया अपने माता-पिता का स्वागत
दीपिंटी गूगल में क्लाउड इंजीनियर के तौर पर काम करती हैं और वे नेपाल की राजधानी काठमांडू की रहने वाली हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिंटी अपने माता-पिता का ऑफिस के गेट पर स्वागत करती हैं। इसके बाद वह उन्हें ऑफिस का पूरा कैंपस घुमाती हैं और अलग-अलग जगहों के बारे में उन्हें बताती हैं।
वीडियो में बेहद ही खुश नजर आए माता-पिता
वीडियो में दीपिंटी की मां को ऑफिस के हरे-भरे बगीचों में घूमते हुए देखा जा सकता है। उनके पिता इस पल को बेहद ही गर्व के साथ अपना मोबाइल निकालकर बेटी के ऑफिस की तस्वीरें लेने लगते हैं, ताकि वे इस खास पल को यादगार बना सकें। दीपिंटी ने वीडियो के साथ लिखा कि वह अपने माता-पिता को दिखाना चाहती थीं कि उनकी बेटी सुरक्षित और अच्छे माहौल में काम कर रही है।
वीडियो ने जीता लोगों का दिल
वीडियो में माता-पिता को ऑफिस के गेमिंग जोन में खेलते हुए और फिर कैंटीन में साथ बैठकर खाना खाते हुए भी देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। लोग दीपिंटी की खूब तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने अपने माता-पिता के त्याग और मेहनत को सम्मान दिया है। एक यूजर ने लिखा, “तुम हर माता-पिता का सपना हो।” वहीं दूसरे ने कहा, “मैं भी एक दिन अपनी मां को ऐसी खुशी देना चाहता हूँ।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
