एजुकेशन

North Carolina में विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम जॉब के नियम, जानें काम की हर जरूरी बात

अगर आप North Carolina जाकर हायर एजुकेशन प्राप्त करने की तैयारी कर रहे हैं और वहां पार्ट टाइम जॉब भी करना चाहते हैं तो आपको इसके नियमों के बारे में विस्तार से जानने की आवश्यकता है।

Image

North Carolina में विदेशी छात्रों के लिए क्या है पार्ट टाइम जॉब का नियम

अमेरिका के प्रमुख शैक्षणिक हब के रूप में अपनी पहचान बना चुके नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) राज्य में हर साल दुनिया भर से हजारों छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पहुंचते हैं। ड्यूक यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना (UNC) और वेक फॉरेस्ट जैसी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटीज के कारण यह छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय स्थान बन गया है। विदेश में पढ़ाई के दौरान अपने खर्चों को मैनेज करने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए छात्र अक्सर पार्ट-टाइम जॉब की तलाश करते हैं। हालांकि, संयुक्त राज्य अमेरिका के फेडरल इमिग्रेशन लॉ (U.S. Federal Immigration Laws) के तहत अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए काम करने के सख्त और स्पष्ट नियम तय किए गए हैं। यदि आप भी नॉर्थ कैरोलिना में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं तो वहां के संस्थानों के लिए आवेदन करने से पहले पार्ट-टाइम नियमों के बारे में विस्तार से जान लें।

नॉर्थ कैरोलिना में विदेशी छात्रों के लिए पार्ट टाइम नौकरी का नियम

जी हां, नॉर्थ कैरोलिनी में पढ़ाई के लिए आए विदेशी छात्रों के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अलाउड है। लेकिन कुछ विशेष शर्तों के अनुसार। हर छात्र को इन शर्तों का पालन करना होगा, तभी वह पार्ट टाइम जॉब कर पाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -Serbia में पढ़ाई के लिए भाषा का नियम क्या है?

ऑन-सम्पस जॉब्स सबसे आसान और सुरक्षित विकल्प

एफ-1 वीजा (F-1 Visa) पर नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina Student Visa) के किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के लिए कैंपस के भीतर नौकरी करना सबसे सरल और प्राथमिक विकल्प माना जाता है।

घंटों की सीमाजब अकादमिक सत्र (Academic Session) चालू रहता है और कक्षाएं चल रही होती हैं, तो छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर अधिकतम 20 घंटे प्रति सप्ताह ही काम कर सकते हैं।
वेकेशन पीरियडविश्वविद्यालय की छुट्टियों (जैसे समर ब्रेक या विंटर ब्रेक) के दौरान छात्र बिना किसी घंटे की पाबंदी के फुल-टाइम (40 घंटे प्रति सप्ताह तक) काम कर सकते हैं।
अनुमतिइसके लिए अलग से यूएसिस (USCIS) से विशेष अनुमति लेने की जरूरत नहीं होती, बशर्ते छात्र अपने इंटरनेशनल स्टूडेंट एडवाइजर या डीएसओ (DSO) के संपर्क में रहें।

ऑफ-कैंपस जॉब्स के लिए कड़े नियम

कैंपस के बाहर जाकर काम करना अमेरिका में बहुत कड़ाई से नियंत्रित किया जाता है। इसके लिए दो मुख्य मार्ग हैं, जो सीधे तौर पर छात्र के कोर्स से जुड़े होते हैं -

करिकुलर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (CPT)यदि आपके कोर्स या डिग्री के कोर्स का अनिवार्य हिस्सा इंटर्नशिप है, तो आप CPT के जरिए ऑफ-कैंपस पार्ट-टाइम या फुल-टाइम काम कर सकते हैं। इसके लिए यूनिवर्सिटी के डीएसओ से अनुमति और फॉर्म I-20 पर अप्रूवल लेना अनिवार्य होता है।
ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT)अपनी पढ़ाई के दौरान या डिग्री पूरी होने के बाद छात्र अपने मेजर सब्जेक्ट से जुड़ी फील्ड में OPT के जरिए काम कर सकते हैं। पढ़ाई के दौरान छात्र हफ्ते में अधिकतम 20 घंटे ही काम कर सकते हैं।

आर्थिक तंगी या आपात स्थिति में विशेष छूट

यदि किसी अंतरराष्ट्रीय छात्र के साथ अचानक कोई गंभीर वित्तीय संकट की स्थिति आ जाता है तो वे यूएसिस (USCIS) में 'सिवियर इकोनॉमिक हार्डशिप' के तहत ऑफ-कैंपस वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह अनुमति मिलने के बाद छात्र पढ़ाई के दौरान प्रति सप्ताह 20 घंटे तक कैंपस के बाहर भी काम कर सकते हैं, बशर्ते उन्होंने अपना पहला शैक्षणिक वर्ष पूरा कर लिया हो।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Taiwan में पढ़ाई के क्या नियम हैं? यहां देखें डिटेल्स

सावधानी और महत्वपूर्ण निर्देश

बिना अनुमति के 20 घंटे से अधिक काम करना या अनधिकृत जगह जॉब करना, एफ-1 वीजा नियमों का उल्लंघन करना माना जाता है और यह आपके वीजा स्टेटस को खतरे में डाल सकता है। जिसके कारण आपको देश वापस भी भेजा जा सकता है। नॉर्थ कैरोलिना में कानूनी रूप से पार्ट-टाइम जॉब करने के लिए आपके पास वैध एसएसएन (SSN) होना जरूरी है, जो ऑन-कैंपस जॉब ऑफर मिलने या CPT/OPT स्वीकृत होने के बाद ही जारी किया जाता है। कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल ऑफिस (DSO) से सलाह जरूर लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article