Bigg Boss 20 News: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में लव गिल और स्काउट ओपी का रिश्ता बीते कई समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। लव और स्काउट हमेशा से एक-दूजे को भाई-बहन का दर्जा दिया लेकिन बढ़ती नजदीकियों के चलते ट्रोल भी हुए। बीते वीकेंड का वार में कॉमेडियन गौरव गुप्ता पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने स्काउट-लव की टांग खींची, जो खुद कंटेस्टेंट्स और जनता को बिल्कुल पसंद नहीं आई। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के नाम से पोस्ट वायरल हुआ जिसमें वे गौरव गुप्ता (Gaurav Gupta) को फटकार लगाते हुए नजर आए। लेकिन खुद अब रोहित शेट्टी ने इस पोस्ट की सच्चाई बताते हुए जनता को सचेत किया। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: BB 20: माही विज पर भड़की उदिति की टीम, जमकर हुई जुबानी जंग)
रोहित शेट्टी ने वायरल पोस्ट को बताया फेक
इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए रोहित शेट्टी लिखा, 'मैं यह साफ़ करना चाहूंगा कि मेरी सिर्फ़ ऑफिशियल सोशल मीडिया प्रेजेंस इंस्टाग्राम पर है। मैं फ़ेसबुक या X पर मौजूद नहीं हूँ। इन प्लेटफ़ॉर्म पर मेरे होने का दावा करने वाला कोई भी अकाउंट या प्रोफ़ाइल नकली और अनऑथराइज़्ड है। मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि ऐसे अकाउंट्स से न जुड़ें या उनके ज़रिए पोस्ट किए गए किसी भी कंटेंट को मेरी तरफ़ से आया हुआ न समझें। आपकी समझ और लगातार सपोर्ट के लिए धन्यवाद।' रोहित के इस बयान से साफ हो गया है कि वायरल हो रहा पोस्ट झूठा है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: दिवाली पर Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग)

Rohit Shetty ने फेक अकाउंट्स को किया एक्सपोज/फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
क्या था रोहित शेट्टी का फेक पोस्ट
फ़ेसबुक पर वायरल हो रहे पोस्ट में रोहित शेट्टी बन एक बहरूपिये ने लिखा था कि फ्रेंडली रोस्टिंग ठीक है पर रोस्टिंग के नाम पर किसी का मज़ाक उड़ाना बंद होना चाहिए। आखिर किसी तीसरे इंसान को हंसाने के लिए किसी की इज्जत और फीलिंग्स को ठेस पहुंचाना कहाँ तक सही है? आपको क्या पता कि जिस इंसान का आप मज़ाक उड़ा रहे हो, उसने अपनी ज़िंदगी में कितनी स्ट्रगल की होगी, कितनी मुश्किलों का सामना किया होगा और आज वो किस मुकाम पर है। हंसना अच्छी बात है, लेकिन किसी को रुलाकर या अपमान करके हंसना नहीं। सबका सम्मान करें!
