वायरल न्यूज़

'कोई कह दो कि ये झूठ है!', महीने का दो लाख रुपए कमाता है मेरा ड्राई क्लीनर, महिला की बात सुन दंग रह गए लोग

अगर आपसे यह कहा जाए कि एक ड्राई क्लीनर अपनी छोटी सी दुकान से हर महीने 2 लाख रुपए कमाता है तो यकीनन उसकी कमाई आपको हैरत में डाल देगी लेकिन एक महिला ने अपने पोस्ट में यही बात लोगों से शेयर की। जिसे सुन लोग दंग रह गए।

Image

ड्राई क्लीनिंग की दुकान से होती है बंपर कमाई! (X/@NalinisKitchen)

आज अधिकतर लोग मानते हैं कि अच्छी कमाई के लिए अच्छी नौकरी या सरकारी नौकरी का होना बहुत जरूरी है। इसके लिए लोग महंगी फीस देकर बड़ी-बड़ी डिग्रियां और कई तरह के कोर्स कर लेते हैं लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला के पोस्ट ने लोगों के इस सोच को बदलकर रख दिया।

महिला ने बताई घर के बगल में रहने वाले ड्राई क्लीनर की कमाई

महिला का नाम नलिनी उनगर है और वह एक कंटेंट क्रिएटर है। उसने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उसके घर के पास एक छोटी सी साधारण सी ड्राई क्लीनिंग दुकान है। इसके बाद महिला ने जो कुछ भी बताया, वह सुन लोगों को अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। दरअसल, महिला ने बताया कि उसके घर के पास मौजूद छोटी सी उस ड्राई क्लीनिंग की दुकान से दुकानदार हर महीने 2 लाख रुपए से ज्यादा कमाता है।

महीने के दो लाख रुपए कमाता है ड्राई क्लीनर

महिला ने कहा कि वह अक्सर अपने कपड़े पास की एक ड्राई क्लीनिंग के दुकान पर देती है। एक महिला और उस ड्राई क्लीनर के बीच हुए बातचीत के दौरान पता चला कि वह अपनी दुकान से महीने का दो लाख रुपए कमाता है। दुकान के मालिक ने कहा कि वह और उनकी पत्नी मिलकर दुकान चलाते हैं और उनके पास दो हेल्पर भी हैं।

कितनी होती है रोज की कमाई?

नलिनी के मुताबिक, दुकान की रोज की कमाई का आंकाड़ा जब उन्होंने लोगों को बताया तो लोगों की आंखें चौड़ी हो गईं।

  • रोज लगभग 350 कपड़े प्रेस होते हैं, 10 रुपया प्रति कपड़ा = ₹3,500
  • रोज करीब 20 महंगे कपड़े ड्राई-क्लीन होते हैं, 350 रुपया प्रति कपड़ा = ₹7,000
  • इस तरह रोज की कुल कमाई होती है लगभग ₹10,500
  • अगर महीने में 27 दिन काम हो, तो कुल कमाई बनती है करीब 2 लाख 80 हजार रुपए।

खर्च निकालने के बाद कितना बचता है?

दुकान मालिक का कहना है कि दुकान का किराया नहीं लगता क्योंकि यह जगह उसकी अपनी है।

  • बिजली बिल = ₹6,000
  • दो हेल्पर की सैलरी = ₹40,000

इन सब खर्चों के बाद भी उनके पास हर महीने के करीब 2 लाख 30 हजार बचते हैं। यानी यह छोटा सा बिजनेस बहुत अच्छी कमाई कर रहा है।

लोगों की प्रतिक्रिया

नलिनी की यह पोस्ट वायरल होते ही लोग ड्राई क्लीनर की कमाई जान दंग रह गए। लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट कर कहा कि कमाई का यह बहुत ही अच्छा जरिया है। इतना तो कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने वाले भी नहीं कमा पा रहे हैं। जबकि दिन-रात काम करने के बाद भी उनकी महीने की कमाई कुछ हजारों या मुश्किल से 1-डेढ़ लाख रुपए होती है और ये भाई अपनी छोटी सी दुकान से आराम से ढाई लाख कमा ले रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट कर एक सवाल खड़ा किया और कहा कि उसमें लगने वाले सर्फ, साबुन ब्लीच और दूसरे प्रोडक्ट्स के तो पैसे आपने जोड़े ही नहीं। वही, दूसरे ने दुकान से जाने वाले टैक्स को लेकर भी सवाल उठाए। तीसरे यूजर ने लिखा, "हमें हमेशा नौकरी के पीछे भागना सिखाया गया, लेकिन बिजनेस भी उतना ही अच्छा रास्ता है।" जबकि, कई लोगों ने कहा कि कमाई पढ़ाई से नहीं, मेहनत और काम की जरूरत से तय होती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article