वायरल न्यूज़

बीच रोड पर स्टंट दिखा रही थी लड़की, मगर हुई ऐसी गड़बड़ टूट गई बेचारी की कमर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 12, 2024, 10:52 AM IST

Girl Stunt Video: इसमें देखेंगे कि लड़की खुद को मशहूर बनाने के लिए बीच रोड पर स्टंट दिखाती है, मगर यही उसकी बड़ी गलती साबित हुई। स्टंट के चक्कर में लड़की धड़ाम से नीचे गिर पड़ी और कमर तुड़वा बैठी।

Image

स्टंट दिखाने के चक्कर में कमर तुड़वा बैठी लड़की। (Photo-Twitter)

Girl Stunt Video: सोशल मीडिया आने के बाद आज हर कोई खुद को मशहूर बनाना चाहता है। इसके लिए वो हर मुमकिन कोशिश की जाती है ताकि नेटिजन्स का ध्यान खींचा जा सके। मगर इस बीच कभी-कभी ऐसा भी होता है कि बड़ी मुश्किल हो जाती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो बीच रोड पर स्टंट दिखा रही है। मगर बेचारी के साथ तभी ऐसी गड़बड़ हुई कि कमर टूट गई और खुद भी हंसी का पात्र बन गई। लड़की से जुड़ा ये वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

कमर तुड़वा बैठी लड़की

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि लड़की अपने दोस्तों के साथ हाईवे के किनारे पर खड़ी है। फ्रेम में पीछे गाड़ी भी नजर आती है। स्कूल ड्रेस पहनी लड़की यहीं पर स्टंट करने का प्लान बनाती है। कैमरा सेट किया जाता है और लड़की अपनी सहेली के कंधों पर खड़ी हो जाती है। फ्रेम में ये नजारा वाकई देखने लायक होता है। अब लड़की बैक फ्लिक मारने के लिए हवा में उछलती है, मगर तभी जो हुआ लड़की ने भी कल्पना नहीं की होगी।

देखिए वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल उसने जैसे ही बैक फ्लिप मारी, उसका संतुलन बिगड़ गया। लड़की कूल्हे के बल जमीन पर धड़ाम से गिरती है और कमर पकड़ कर बैठ गई। उसकी सहेली तुरंत मदद के लिए आती है मगर लड़की फिर भी खुद से खड़ी नहीं हो पाती है। फ्रेम में ये नजारा बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @PalsSkit नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया, 'दीदी की कमर टूट गई। रील के लिए रोड पर स्टंट ना करें।'

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article