वायरल न्यूज़

Stunt Video: बाइक पर इस लड़की का स्टंट देख अच्छे-अच्छे स्टंटबाज छोड़ देंगे पसीने, फुल स्पीड में फर्राटा भरती आई नजर

Girl Stunt on Bike Video: आप देख पाएंगे कि पेट्रोल भरवाने के बाद लड़की अपनी बाइक के पास पहुंचती है। इसके बाद वह फोटो और वीडियो के लिए कुछ पोज देती है और फिर हेलमेट पहनकर स्टंट के लिए तैयार हो जाती है।

Image

बाइक पर लड़की का स्टंट (इंस्टाग्राम)

Girl Stunt on Bike Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की जमकर छाई हुई है। यह लड़की सुपर बाइक पर अपने जबरदस्त स्टंट पर बड़े-बड़े स्टंटबाजों के छक्के छुड़ा रही है। जिस तरह लड़की फुल स्पीड में सुपर बाइक पर फर्राटा भरती है, उसे देखकर अच्छे-अच्छे स्टंटबाजों के पसीने छूट जाते हैं। इंटरनेट पर लड़की के वीडियो ने तहलका मचाया हुआ है। दांतों तले उंगलियां दबा देने वाले अपने शानदार स्टंट से वह इंस्टाग्राम पर जमकर व्यूज बटोर रही है।

लड़की ने बाइक से किया शानदार स्टंट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bikewithrosemary नाम के अकाउंट से लड़की अपने वीडियो शेटर करती है। इन वीडियो में वह सुपर बाइक के साथ जबरदस्त स्टंट परफॉर्म करती नजर आती है। सोशल मीडिया पर लड़का का जो लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, वह किसी पेट्रोल पंप के सामने का है। आप देख पाएंगे कि पेट्रोल भरवाने के बाद लड़की अपनी बाइक के पास पहुंचती है। इसके बाद वह फोटो और वीडियो के लिए कुछ पोज देती है और फिर हेलमेट पहनकर स्टंट के लिए तैयार हो जाती है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि जैसे ही वह हेलमेट पहनकर बाइक पर सवार होती है। इसके बाद अपने फुल स्पीड राइड से तहलका मचा देती है। आप देख पाएंगे कि सुपर बाइक पर जिस तेज रफ्तार में वह फर्राटा भरती है, वैसा शायद बड़े-बड़े स्टंटबाज न कर पाएं। इस दौरान वह कई बार वह बाइक का हैंडल भी छोड़ती दिखाई देती है। सोशल मीडिया यूजर्स को लड़की का टशन और उसके बाइक चलाने का अंदाज काफी पसंंद आ रहा है। कई लोगों ने यहां तक कह दिया कि ऐसा बाइक स्टंट उन्होंने फिल्मों में भी नहीं देखा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article