वायरल न्यूज़

Viral Video: एयरपोर्ट पर लड़की ने गाया ऐसा गाना, जिसने सुना उसके दिल भर आए, आप भी जरूर सुन लें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक लड़की ने एयरपोर्ट पर बॉर्डर फिल्म का गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया।

Image

लड़की ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @princysingh2364)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, कौन सा वीडियो (Trending Video) छा जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ मामले सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ मामले (Funny Video) दिनभर हंसाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक लड़की ने एयरपोर्ट पर दिल को छू लेने वाला परफॉर्मेंस दिया है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। इतना ही नहीं जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

हमारे जीवन में कुछ पल ऐसे भी आते हैं, जिनके बारे में हम कभी सोच नहीं होते हैं। इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें लोग जिंदगीभर नहीं भूल सकते हैं। जबकि, कुछ हैरान करने वाले भी होते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने सबको इमोशनल कर दिया। दरअसल, एयरपोर्ट पर एक लड़की माइक लेकर बॉर्डर फिल्म का गाना 'ए जाते हुए लम्हें' गा रही हैं। जिस मधुर आवाज में लड़की गाना गा रही है, उसने सबका दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं वहां से आने-जाने वाले लोग इस गाने को सुनकर भावुक हो रहे थे। देखें वीडियो...

दिल जीतने वाला परफॉर्मेंस

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए भावुक हो गए होंगे। इतना ही नहीं कई लोगों का दिल भी भर गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'princysingh2364' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये तो दिल जीतने वाला परफॉर्मेंस है। कुछ का कहना है कि वीडियो ने दिन बना दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article