देश

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं, NDMC ने जारी किया आदेश, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला

CJP Protest: दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दीपके को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। दरअसल, अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को सेंट्रल पार्क में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है।

Image

कनॉट प्लेस में प्रदर्शन की अनुमति नहीं (फाइल फोटो)

CJP Protest: दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दीपके को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को शाम 6 बजे सेंट्रल पार्क में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था। हालांकि, एनडीएमसी ने प्रदर्शन की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया।

CJP प्रदर्शन का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

इस बीच, सीजेपी की ओर से प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, जहां सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि वह शुक्रवार को कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के आह्वान को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। हाई कोर्ट ने पुलिस के इस बयान को रिकॉर्ड पर ले लिया है।

बता दें कि कनॉट प्लेस में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ बुधवार को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। व्यापारियों की तरफ से पेश वकील ने दलील दी कि विरोध प्रदर्शन की वजह से व्यापार काफी प्रभावित हुआ है।

प्रदर्शन पर रोक की मांग

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि सीजेपी को विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने से रोका जा सकता है। कनॉट प्लेस दिल्ली का दिल है। व्यापारियों की तरफ से पेश वकील ने कहा कि पिछले हफ्ते हम पूरी तरह बर्बाद हो गए, अगर यह वीकेंड भी चला गया, तो हम पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। दिल्ली हाई कोर्ट मे 3 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी।

    'तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं'

    दीपके ने सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज लेकर एकत्र होने की अपील करते बुधवार को आरोप लगाया था कि सीजेपी के सदस्यों सौरभ दास और आशुतोष रांका को सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाल दिया गया। दीपके ने 'एक्स' पर कहा था, ''हम दिखा देंगे कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है।''

    यह अपील ऐसे दिन की गई, जब सौरभ दास और आशुतोष रांका को शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉण्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और जंतर-मंतर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया। जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से अब हटा दिया गया है।

    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article
    Subscribe to our daily Newsletter!

    संबंधित खबरें