वायरल न्यूज़

OMG: लड़की ने ठुकराया प्रपोजल, युवक ने उसके बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में भेज दिया बम, फिर हुआ ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 5, 2023, 07:32 PM IST

Shocking News: एक युवक​ को एक लड़की पहली नजर में पसंद आ गई थी। इसके बाद वह उससे अपने प्यार का इजहार करने के लिए परेशान था। जब वह पहली बार लड़की से मिला, तभी उससे अपने प्यार का इजहार कर दिया।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली नजर में पसंद आई थी लड़की
  • युवक ने किया प्यार का इजहार
  • लड़की ने किया मना तो युवक ने किया ऐसा

Shocking News: एक लड़के एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। वह उस लड़की को कई बार प्रपोज कर चुका था। हालांकि, लड़की का पहले से ही बॉयफ्रेंड था। इसलिए उसने लड़के के प्यार को ठुकरा दिया था। इसके बाद लड़के ने जो किया, वह बहुत ही ज्यादा खौफनाक था। दरअसल, लड़के ने लड़की के बॉयफ्रेंड के घर ऑनलाइन गिफ्ट भेजा। जब लड़की के बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट खोला तो उसके होश उड़ गए। वह एक खतरनाक हादसे का शिकार हो गया।

लड़की ने ठुकरा दिया था युवक का प्रपोजल

आपको जानकर हैरानी होगी कि शख्स ने लड़की के बॉयफ्रेंड को गिफ्ट में बम भेज दिया था। जैसे ही बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट खोला, बम फट गया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना अमेरिका के शहर में घटी। रिपोर्ट के अनुसार, एक युवक को एक लड़की पहली नजर में पसंद आ गई थी। इसके बाद वह उससे अपने प्यार का इजहार करने के लिए परेशान था। जब वह पहली बार लड़की से मिला, तभी उससे अपने प्यार का इजहार कर दिया।

हालांकि, लड़की ने युवक के प्यार को ठुकरा दिया और साफ बता दिया कि उसका एक बॉयफ्रेंड है। जैसे ही युवक ने यह बात सुनी, उसने ठान ली कि वह लड़की के बॉयफ्रेंड को खत्म कर देगा। उसने इसके लिए एक प्लान तैयार किया और अपने हाथ से एक छोटा बम बनाया। इसके बाद उस बम को एक गिफ्ट में पैक करके लड़की के बॉयफ्रेंड के एड्रेस पर भेज दिया। बॉयफ्रेंड को जैसे ही गिफ्ट की डिलीवरी मिली, उसने पैकेट खोला। पैकेट खोलते ही बम फट गया और लड़की का बॉयफ्रेंड घायल हो गया। बॉयफ्रेंड को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने जांच की तो सारा मामला सामने आया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article