वायरल न्यूज़

VIDEO: फोन पर बात करते-करते लड़की के साथ हुआ खेल, देखकर कहेंगे, 'कैसा ये इश्क है, अजब सा रिस्क है'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की फोन पर बात-बात करते सीधे नीचे गिर गई। जिस तरह का नजारा उसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

फोन के चक्कर में हुआ खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • फोन पर बात करते-करते नीचे गिरी लड़की
  • नजारा देख लोगों की छूट गई हंसी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: लोगों में फोन को लेकर किस तरह का क्रेज है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कुछ लोग तो इतने लती होते हैं कि फोन के चक्कर में सबकुछ भूल जाते हैं। फोन के चक्कर में तो कईयों के साथ घटना भी घट जाती है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते भी रहते हैं। कुछ वीडियो (Today Trending Video) तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इसी कड़ी में एक और वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे 'कैसा ये इश्क है, अजब सा रिस्क है'।

कई बार फोन पर बात करने में लोग इतने मस्त हो जाते हैं कि उन्हें होश ही नहीं रहता कि उनके साथ क्या होने वाला है। बाद में पता चलता है कि उनके साथ घटना घट गई। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं छत पर एक लड़की फोन पर बात कर रही है। फोन पर बात करने में लड़की इतनी मस्त रहती है कि उसे बिल्कुल अहसास नहीं हो पाता है कि उसके आस-पास की स्थिति क्या है? बात करते-करते लड़की अचानक छत से सीधे नीचे से गिर जाती है। फिर क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

फोन के चक्कर में हुआ खेल

वीडियो देखकर यकीनन आपकी हंसी छूट रही होगी और हैरानी भी हो रही होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'sakshvi_writer1308' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि आज कल लोग प्यार में अंधे हो जाते हैं। कुछ का कहना है कि और फोन पर मस्त रहो। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article