वायरल न्यूज़

Shocking: 4 बच्चों को कार की छत पर बिठाकर घुमाने का Video वायरल, बिहार पुलिस ने काटा चालान

Gaya Viral Video: आप देख सकते हैं कि बच्चों की जान आफत में डालकर उन्हें कार की छत पर बिठाया गया है। इसके बाद कार अपनी स्पीड में सड़क पर दौड़ रही है।

Image

कार की छत पर बिठाकर बच्चों को घुमाया

Gaya Viral Video: बिहार के गया से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गया की सड़क पर एक कार की छत पर बैठकर 4 बच्चे घूमते नजर आ रहे हैं। बच्चों को कार की छत पर बिठाकर सड़क पर घुमाने वाला वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आप देख सकते हैं कि कार की छत पर एक दो नहीं, बल्कि 4 बच्चे बैठे हुए हैं। वहीं कार स्पीड में सड़क पर दौड़ रही है।

वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

वायरल वीडियो गया-बोधगया रोड का बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि बच्चों की जान आफत में डालकर उन्हें कार की छत पर बिठाया गया है। इसके बाद कार अपनी स्पीड में सड़क पर दौड़ रही है। इस नजारे को देखकर वहां से गुजर रहे लोग हैरान रह गए। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार के चालक ने अपने मोबाइल का कैमरा ऑन करके इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वेन्यू कार के छत पर 4 बच्चे बैठे हुए हैं। इन बच्चों को सड़क पर घुमाया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि बच्चे कार के छत पर बैठकर बहुत ही ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। सोचिए अगर थोड़ी सी चूक हो जाए तो बच्चों की जान को खतरा हो सकता है। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर पुलिस तक पहुंचा तो बोधगया ट्रैफिक एसएचओ ने नियम तोड़ने के लेकर कार का चालान काट दिया। पुलिस ने कार सवार पर 5000 रुपये का चालान काटा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article