Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं उर्फी जावेद अपने लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो काफी वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। जिनपर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते हैं। वहीं, कई लोग उर्फी जावेद (Uorfi Javed Viral Video) की जमकर नकल भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक लड़की का वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जो लुक के मामले में उर्फी जावेद को टक्कर दे रही है। लड़की का ड्रेस देखकर लोग हैरान रह गए और जमकर मजे भी ले रहे हैं।
आजकल फैशन के नाम पर लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कई लोग तो सारी हदें तक पार कर देते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक लड़की ने अटेंशन पाने के लिए पैसों की ड्रेस पहन ली है। अनोखे अंदाज में लड़की ने नोटों से ड्रेस को तैयार किया है और उसे पहनकर मजे से घूम रही है। इस अजीबोगरीब ड्रेस को बनाने के लिए दो सौ, पांच सौ, सौ और 50 रुपए के नोटों का इस्तेमाल किया गया है। जिसने भी इस लड़की का अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
फैशन के नाम पर हद है...
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सकते में आ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ऐसे लोग कहां-कहां से आते हैं। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'apeksharai97' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब पांच लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो उर्फी जावेद को भी फेल कर रही है। कुछ का कहना है कि लक्ष्मी जी से तो खिलवाड़ मत करो। कुछ का कहना है कि फैशन के नाम पर लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
