वायरल न्यूज़

Ghibli Trend के पीछे इस शख्‍स की छिपी है मेहनत, यूजर्स की क्रिएटिविटी देख खुद भी हो गए हैरान

Ghibli Style Trend की तस्वीरों के पीछे सॉफ्टवेयर इंजीनियर ग्रांट स्लैटन थे जिन्होंने इसे मुख्यधारा में लाने का रास्‍ता दिखाया। OpenAI द्वारा अपना इमेज-जनरेटर पेश किए जाने के कुछ समय बाद, स्लैटन ने अपने परिवार के साथ एक घिबली-शैली की फोटो एक्‍स पर शेयर की थी।

Image

ग्रांट स्लैटन द्वारा शेयर की गई फोटो।

Ghibli Style Trend: OpenAI ने हाल ही में इमेज-जनरेशन अपडेट के तहत एक नई सर्विस लॉन्‍च की। इस सर्विस के आते ही इंटरनेट की दुनिया में तहलका मच गया। लाखों यूजर्स ने उनकी फोटोज को Ghibli Style के शानदार पोर्ट्रेट में बदला और शेयर किया। बता दें कि, यह नई सर्विस GPT-4o मॉडल द्वारा संचालित है, इसके साथ उपयोगकर्ता अपने AI-जनरेटेड क्रिएशन को दोस्तों, परिवार के सदस्यों, मूवी कैरेक्टर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत अधिक लोगों के साथ साझा करते हैं। ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्‍योंकि, कई लोगों ने इस ट्रेंड की शुरुआत के बारे में जानने के लिए सोशल मीडिया पर सर्च किया। आज हम आपको बताते हैं कि, Ghibli Trend के पीछे किस शख्‍स की मेहनत है और लोगों की क्रिएटिविटी देखने के बाद उनकी क्‍या प्रतिक्रिया रही।

Ghibli Style की तस्वीरों के पीछे सॉफ्टवेयर इंजीनियर ग्रांट स्लैटन थे जिन्होंने इसे मुख्यधारा में लाने का रास्‍ता दिखाया। OpenAI द्वारा अपना इमेज-जनरेटर पेश किए जाने के कुछ समय बाद, स्लैटन ने अपने परिवार के साथ एक घिबली-शैली की फोटो एक्‍स पर शेयर की थी, इसमें उनकी पत्नी और पालतू कुत्ता था। उन्होंने लिखा, 'स्टूडियो घिबली एनीमे में परिवर्तित अपनी पत्नी को अपनी तस्वीरें भेजने में अभी बहुत बड़ा अल्फा है।'

स्लैटन की पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई और उसे बिजनेस इनसाइडर के लेख में भी जगह मिली। इसको देखने के बाद लाखों लोग उन्‍हीं की राह पर चल पड़े। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक उपयोगकर्ता ने लिखा, 'आपने जीवन का एक नया तरीका शुरू किया।' दूसरे ने कहा, 'ग्रांट, मैं जिस किसी को भी जानता हूं, वह घिबली एनीमे तस्वीरें बना रहा है, पोस्ट कर रहा है और साझा कर रहा है। आपने सबसे प्यारे राक्षस बनाए हैं।'

गौरतलब है कि, कई यूजर्स ने इस तकनीक की आलोचना करना शुरू कर दिया और दावा किया कि, इससे कलाकारों और उनके काम का अपमान हो रहा है। उनके पोस्ट को अब तक लगभग 50 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जिसके बाद 45,000 से ज़्यादा लाइक्स मिले हैं। इस बीच, OpenAI ने अब अपनी इमेज-जनरेशन सुविधा को सभी यूजर्स के यूज़ करने के लिए बढ़ा दिया है। पहले इस व्‍यवस्‍था को ChatGPT के प्रीमियम सब्‍सक्राइबर्स के लिए शुरू किया गया था मगर अब ये सभी के लिए उपलब्‍ध है। इस बीच Altman ने X पर लिखा, 'चैटजीपीटी इमेज जनरेशन अब सभी मुफ़्त उपयोगकर्ताओं के लिए शुरू कर दिया गया है!'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article