आपमें से कई लोग महीने में एक बार तो जरूर सैलून जाते होंगे। क्योंकि आज के समय में बढ़े हुए दाढ़ी या Beard को ट्रिम करने के लिए मार्केट में कई तरह की मशीनें आ रही हैं, जिसकी मदद से लोग सैलून जाने का झंझट नहीं पालते हैं और इसी मशीन की सहायता से घर पर ही दाढ़ी को ट्रिम यानी की छोटा कर लेते हैं, लेकिन बात जब बाल छोटे करने की हो तो वो हम खुद से नहीं कर सकते और घर में कोई ऐसा शख्स नहीं होता। जिसे बार्बर यानी की नाई की तरह अच्छे से कटिंग करनी आती हो। कुल मिलाकर आपमें से ज्यादातर लोग अपने हेयरकट या फिर सेट कराने सैलून में जाते हैं।
जहां पर लोग पहले से ही अपनी बारी की प्रतीक्षा में होते हैं। ऐसे में आपको भी अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। ऐसे में आपके धन के साथ समय की भी हानि होती है। वीकेंड के दिनों में तो सैलूनों में और ही ज्यादा भीड़ होती है। ऐसे में सोचिए कोई ऐसी आधुनिक मशीन आ जाए जो हमारे घंटों के कामों को कुछ सेकंड में ही पूरा कर दे, तो आपको कैसा लगेगा। जी हां, सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर एक मशीन लगी हुई है।
वीडियो देखने के बाद लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
उस मशीन के भीतर एक लंबे बाल वाला शख्स सिर डालता है। जिसके बाद उसके बाल कुछ सेकंड में ही कट हो जाते हैं। हालांकि वह अपने सिर को मशीन में डालने से पहले कुछ बोलता है, उसे आप ऐसे समझ सकते हैं। जब आप किसी ATM से पहले निकालने जाते हैं, तो आपको क्या काम है, कितने पैसे निकालने हैं आदि जानकारी भरनी होती है। उसके बाद आपका पैसा मशीन दे देती है। ठीक वैसे ही ये मशीन भी काम करती होगी।
सोशल मीडिया पर वायरल इस 10 सेकंड के वीडियो को लोग जमकर देख रहे हैं। इंटरनेट पर इस वीडियो को @Sheetal2242 नामक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: 'ये भविष्य में जल्द ही मार्केट में आने वाली " हेयर कटिंग मशीन" है। जो सिर्फ मात्र 5 सेकंड में ही आपके बालों को परफेक्ट काट देगी।' इस वीडियो को अब तक 1 लाख 41 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं पर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स भी किए हैं। पहले ने लिखा: "भविष्य में आया भी ,तो इतना रिस्क लेकर ऐसे बाल कौन कटवाएगा। कहीं गलती से कान, नाक, गला कट गया। समय से पहले टिकट कटवाने का जरिया है।" दूसरे ने लिखा: "क्या वास्तव मे ऐसी कोई मशीन बन चुकी है। जो आने वाले समय मे नाइयों की जगह ले लेगी" तीसरे ने लिखा: "क्या ये सच है"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
