वायरल न्यूज़

Funny Video: नमाज अदा कर रहा था शख्स, तभी शरारती बच्चे ने आकर किया कुछ ऐसा, देख हंसी छूट जाएगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 28, 2023, 09:14 AM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स नमाज अदा कर रहा होता है, तभी उसका बच्चा आता है और उसे पीछे से एक डंडा मारकर भाग जाता है। यह मजेदार वीडियो देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी।

Image

शरारती बच्चे का मजेदार वीडियो (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • नमाज अदा कर रहा था शख्स
  • तभी बच्चे ने आकर मारा डंडा
  • देखें ये मजेदार वीडियो

Funny Video of a Person Offering Namaz: बच्चे कितने शरारती हो सकते हैं, इसका अंदाजा लगाया ही नहीं जा सकता है। उनके दिमाग में कब कौन सी मस्ती वाली बात आ जाए, ये कोई नहीं जान पाता। कुछ ऐसा ही ये वीडियो (Viral Video) है, जिसे देखने के बाद आपको भी हंसी आ जाएगी। शायद आपकी हंसी ही नहीं रुकेगी। तो आइए जानते हैं इसकी पूरी कहानी...

दरअसल, एक शख्स अपने घर में नमाज अदा कर रहा होता है, तभी उसका बच्चा आता है और उसे पीछे से एक डंडा मारता है, जिसे देखने के बाद आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। इतना कि शायद आपके पेट में दर्द भी होने लगे। है न वीडियो मजेदार.. इस शरारती बच्चे द्वारा किए गए इस कांड पर क्या कहना चाहेंगे, अब भाई बच्चे होते ही हैं शैतान। कब कौन सा खेला कर जाए, किसे पता। वैसे इस वीडियो (Funny Video) को अगर आप देखना शुरू करेंगे तो कई बार देखेंगे, क्योंकि पहली बार में तो ये आपको नॉर्मल सा समझ आएगा। यह वीडियो (Social Media Viral Video) सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है।

शरारती बच्चे का मजेदार वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को यूजर्स द्वारा भी काफी पसंद भी किया जा रहा है और इस पर काफी मजेदार कमेंट भी किए जा रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि 'काफी शरारती बच्चा है'। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'mission_hindu_rastra1' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article