वायरल न्यूज़

Funny Video: तालाब किनारे आराम से बैठा था शख्स, गाड़ी वाले ने लात मारकर ये क्या कर दिया..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 4, 2023, 02:06 PM IST

Comedy Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स तालाब के किनारे बैठकर मजे से दातून कर रहा था। इसी बीच वहां से एक गाड़ी गुजरती है। गाड़ी का दरवाजा खोलकर एक शख्स अपने पैर बाहर निकालता है और दातून कर रहे शख्स को जोर की लात मारता है।

Image

कॉमेडी वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो को देखकर हंसने पर हो जाएंगे मजबूर
  • तालाब किनारे बैठकर दातून कर रहा था शख्स
  • गाड़ी वाले ने शख्स के साथ की अजीब हरकत

Comedy Video: सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो शेयर किये जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं तो कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर मजा आ जाता है। यह फनी वीडियो या कॉमेडी वीडियो की श्रेणी में आते हैं। ऐसे वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं। इस भागदौड़ भरी और तनाव भरी जिंदगी में अपना मूड हल्का रखने के लिए लोगों को कॉमेडी और फनी वीडियो देखने में खूब मजा आता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वायरल हुआ फनी वीडियो

यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको मजा तो आएगा ही। इसके साथ ही आप सोंचने पर भी मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स तालाब के किनारे बैठकर मजे से दातून कर रहा था। इसी बीच वहां से एक गाड़ी गुजरती है। शख्स को पता भी नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है और वह बिना इधर-उधर देखे मस्ती में दातून करता नजर आ रहा है। तभी गाड़ी का दरवाजा खोलकर एक शख्स अपने पैर बाहर निकालता है और दातून कर रहे शख्स को जोर की लात मारता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शख्स को जोर की लात लगती है, वह छपाक से पानी के भीतर चला जाता है। वहीं, दूसरी तरफ गाड़ी वाला शख्स जोर की लात मारकर सीधे चलते बनता है। फिलहाल, यह समझ नहीं आया कि गाड़ी वाला शख्स तालाब किनारे बैठे शख्स को जोर की लात क्यों मारता है। हो सकता है कि यह वीडियो किसी कॉमेडी फिल्म का हिस्सा हो। फिलहाल, वीडियो देखकर यूजर्स को खूब मजा आया। वीडियो को comedy_video__99 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article