वर्ल्ड सिनेमा

RJ Mitte Death: 34 साल की उम्र में 'Breaking Bad' एक्टर का हुआ निधन, शोक में डूबी हॉलीवुड इंडस्ट्री

RJ Mitte Death News: 'ब्रेकिंग बैड' में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाकर फेमस हुए आरजे मिट्टे (RJ Mitte) का 34 साल उम्र में निधन हो गया। अभिनेता के निधन की जानकारी मिलते ही फेंस सदमे में हैं।

Image

आरजे मिटे का हुआ निधन...(Pic Credit: Instagram)

RJ Mitte Death News: हॉलीवुड की लोकप्रिय वेब सीरीज 'ब्रेकिंग बैड' में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाने वाले एक्टर आरजे मिट्टे (RJ Mitte) का 34 साल उम्र में निधन हो गया है। 12 अक्टूबर के दिन यह खबर सामने आई। आरजे मिट्टे के निधन की खबर से उनके फैन्स और फॉलोअर्स को बड़ा झटका लगा है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि आरजे मिटे अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके प्रतिनिधियों ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की। शुरुआत में आइन रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी मौत की आधिकारिक वजह का खुलासा नहीं किया गया था। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Allu Arjun की 'Raaka' का हिस्सा नहीं हैं Mrunal Thakur !!, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी)

आखिरी पॉडकास्ट में कही थी ये बात

आरजे मिट्टे के निधन की खबर से उनके फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अभिनेता न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे बल्कि दिव्यांग लोगों के अधिकारों और समाज में उनकी बेहतर भागीदारी के लिए भी लगातार काम करते थे। आरजे मिट्टे के निधन के बाद उनका Joe Vulpis के साथ किया गया पॉडकास्ट काफी चर्चा में बना हुआ है। इस बातचीत में उन्होंने 'ब्रेकिंग बैड' और शो की व्हाइट फैमिली की स्टोरी को लेकर अपना रिएक्शन दिया था। पॉडकास्ट का एक वीडियो 7 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rajinikanth की 'Jailer 2' करने के लिए Mithun Chakraborty ने रखी की ये शर्त, जानें यहां)

आरजे मिट्टे के निधन से सदमे में हैं फैन्स

आरजे मिट्टे का इस तरह जाना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने अभिनय से Walter White Jr. जैसे किरदार को यादगार बनाया और अपनी सामाजिक सक्रियता के जरिए भी लोगों को प्रेरित किया। उनके निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। कई रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि आरजे मिट्टे ने आत्महत्या की है। ब्रायन क्रैंस्टन ने टेक्सास में 34 साल की उम्र में आरजे मिट्टे की आत्महत्या से हुई कथित मौत पर शोक व्यक्त किया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article