टीवी मसाला

Bigg Boss 20: नकुल धुल और गुल्लू की भयंकर लड़ाई में Mahhi Vij हुईं घायल, सिर और पैर पर लगी गंभीर चोट!

Mahhi Vij Injured In Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 से नकुल धुल और गुल्लू की लड़ाई की खबरें सामने आ रही है। दावा है कि इस लड़ाई में माही विज घायल हो गई है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Mahhi Vij Injured In Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। नकुल धुल (Nakul Dull) और मनीष गोयल ने घर में आते ही माहौल बदल दिया है। नकुल को शो में आए हुए महज 1 दिन हुआ है और वह लगातार लाइमलाइट बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दो ग्रुप बन गए हैं। एक तरफ नकुल को काफी सपोर्ट मिल रहा है, तो दूसरा पक्ष शो में नकुल को लाने से बिग बॉस से नाराज है। इन तमाम चीजों के बीच, खबर ये है कि नकुल से शो से बाहर हो गए हैं और इसी बीच माही विज (Mahhi Vij) भी घायल हो गई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal की पत्नी रितिका चौहान ने लगाई इंसाफ की गुहार, पति पर आरोप लगाते हुए बोलीं- 'बर्बाद करने की...'

    शो में माही विज को लगी चोट?

    हाल ही में खबर आई है कि शो में गुल्लू और नकुल धुल की भयंकर लड़ाई हुई है। इस लड़ाई में नकुल की तरफ से मारपीट की गई और शो में वायलेंस करने की वजह से नकुल को बाहर कर दिया गया। हालांकि, अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है, लेकिन इसी पर नया अपडेट आया है। दावा किया गया है कि शो में नकुल और गुल्लू के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई। जब हालात बिगड़ने लगे, तो घर के बाकी सदस्यों ने बीच-बचाव करके दोनों कंटेस्टेंट को अलग किया। 'फिल्म विंडो' के अनुसार, इस घटना में माही को भी चोटें आईं। बताया जा रहा है कि उनके सिर और पैर में चोट लगी है। इस झगड़े के दौरान उन्हें चोट कैसे लगी, इस बारे में अभी तक कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: आम्रपाली दुबे से भिड़े Nakul Dull, काजी तौकीर ने एक झटके में तोड़ा गुरूर

      घर में होगी नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

      नकुल धुल के इविक्शन की खबर अब तक पक्की नहीं हुई है, लेकिन इसी बीच नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। दावा है कि शो में एक और कंटेस्टेंट आने वाला है और वह नकुल की जगह पर शो में आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में जतिन प्रताप आने वाले हैं, जो एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर हैं। जतिन ने हाल ही में एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने 'वाइल्ड कार्ड' लिखा हुआ पेपर पकड़ा हुआ था और उसके साथ जतिन प्रताप ने लिखा, 'तथास्तु।' उनके कैप्शन और फोटो को देख लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि वह 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बन सकते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article