देश

कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ बड़ा एक्शन, सौरभ दास-आशुतोष रांका समेत कई हिरासत में

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत कई को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये सभी जंतर-मंतर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

Image

आशुतोष रांका, सौरभ दास समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में (फोटो- CJP)

कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने सीजेपी नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत कई को हिरासत में ले लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका जंतर-मंतर पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

हिरासत से पहले क्या बोले सौरभ दास?

सौरव दास ने खुद अपनी हिरासत की पुष्टि करते हुए कहा कि हमने जंतर-मंतर पर दोबारा कब्जा कर लिया है! हम जंतर-मंतर में घुस गए हैं और अब हमें हिरासत में लिया जा रहा है!लेकिन यह हम सभी युवाओं के लिए एक संदेश है! हम यह कर सकते हैं! ज्ञानू, अब तुम्हारी खैर नहीं!

अभिजीत दिपके ने सरकार पर साधा निशाना

सीजेपी के मुखिया अभिजीत दिपके ने अपने नेताओं को हिरासत में लेने का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "तिरंगा लिए कुछ लोग आज सुबह-सुबह जंतर-मंतर में चुपके से घुस गए, जिन्हें बाद में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आशुतोष रांका, सौरभ दास और अजिंक्य शिंदे और टीम के अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। आप विरोध-प्रदर्शन को खत्म नहीं कर सकते, पीएम मोदी।"

जंतर-मंतर अब नहीं रहा धरना स्थल

दरअसल दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों के लिए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया है और उसकी जगह तीन नए स्थान इसके लिए निर्धारित किए हैं। पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने इस संबंध में 11 अक्टूबर को स्थायी आदेश जारी किया। यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया, जब राष्ट्रीय राजधानी के लुटियंस इलाके में हाल के महीनों में कई प्रदर्शन देखे गए हैं, जिससे देश की सरकार के सत्ता के केंद्र में कई सड़कों व मेट्रो स्टेशनों को बंद करना पड़ा और बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती देखी गई।

पुलिस के आदेश के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए तीन नए स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान शामिल हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ बड़ा एक्शन, सौरभ दास-आशुतोष रांका समेत कई हिरासत में

कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ बड़ा एक्शन, सौरभ दास-आशुतोष रांका समेत कई हिरासत में

आज की ताजा खबर, 13 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली के बाद अब कोलकाता में सड़कों पर उतरेंगी ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च...आज राहुल गांधी के घर लगेगा विपक्षी नेताओं का जमावड़ा

आज की ताजा खबर, 13 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली के बाद अब कोलकाता में सड़कों पर उतरेंगी ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च...आज राहुल गांधी के घर लगेगा विपक्षी नेताओं का जमावड़ा

'प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को धक्का देकर नीचे गिराया', राहुल गांधी पर BJP का आरोप, शेयर किया Video

'प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को धक्का देकर नीचे गिराया', राहुल गांधी पर BJP का आरोप, शेयर किया Video

6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति में जातीय समीकरणों पर रहा कितना जोर? जानिए नए गवर्नरों का सियासी और सामाजिक बैकग्राउंड

6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति में जातीय समीकरणों पर रहा कितना जोर? जानिए नए गवर्नरों का सियासी और सामाजिक बैकग्राउंड

राहुल गांधी के आवास पर आज जलपान की व्यवस्था, कांग्रेस ने विपक्षी सांसदों को 'हाई टी' पर बुलाया, BJP की होगी नजर!

राहुल गांधी के आवास पर आज जलपान की व्यवस्था, कांग्रेस ने विपक्षी सांसदों को 'हाई टी' पर बुलाया, BJP की होगी नजर!