वायरल न्यूज़

Video: ग्राहक ने दुकान वाली दीदी को ऐसे बनाया उल्लू, देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

Funny Video: आप देख सकते हैं कि सामान का नाम सुनकर दुकान वाली दीदी फटाफट सामान निकालने लगती हैं। आप देख पाएंगे कि जैसे ही ग्राहक की लिस्ट खत्म होती है, वह ऐसी बात बोल देता है। जिसे सुनकर दीदी का मुंह उतर जाता है।

Image

फनी वीडियो (इंस्टाग्राम- @puneet_khaneja)

Funny Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों तरह-तरह के फनी वीडियो देखने को मिलते हैं। कई वीडियो अपने आप ही वायरल हो जाते हैं, वहीं कई वीडियो ऐसे होते हैं जो मजे के लिए बनाए जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने यूजर्स को पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर कर दिया है। यह वीडियो एक ग्राहक और एक दुकान वाली दीदी से जुड़ा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ग्राहक अपनी जान-पहचान वाली एक दुकान पर सामान खरीदने पहुंचता है।

वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

वीडियो की शुरुआत में आप देख पाएंगे कि ग्राहक दुकान पर पहुंचकर एक लिस्ट पढ़ने लगता है। यह दुकान के सामान का लिस्ट होता है। आप देख सकते हैं कि सामान का नाम सुनकर दुकान वाली दीदी फटाफट सामान निकालने लगती हैं। आप देख पाएंगे कि जैसे ही ग्राहक की लिस्ट खत्म होती है, वह ऐसी बात बोल देता है। जिसे सुनकर दीदी का मुंह उतर जाता है। ग्राहक की बात सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि ग्राहक दुकान पर आकर हेलो बोलता है। इस पर लड़की बोलती है, 'और भैया, बड़े दिनों बाद आए।' फिर ग्राहक उसे सामान की एक लिस्ट पढ़कर सुनाने लगता है। जैसे ही लिस्ट पूरी होती है, ग्राहक कहता है, 'ये सारे सामान मैंने पिछली दुकान से ले लिए हैं, आप एक माचिस दे दो।' यह सुनते ही दुकान वाली दीदी का मुंह लटक जाता है। वीडियो को @puneet_khaneja नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article